एक ऐसा शख्स अपने घर लौटा है जो 47 साल पहले घर छोड़कर चला गया था। लेकिन जब वह घर लौटा तो यहां की स्थिति ऐसे बदल गई थी कि वह समझ ही नहीं पा रहा कि क्या किया जाए। यह शख्स जब घर छोड़कर गया था तो उसकी दो पत्नियां थीं और उसके पांच बच्चे भी था और जब वह 47 साल बाद घर लौटा तो उसने देखा कि उसकी दोनों पत्नियों ने किसी और से शादी कर ली है।
दरअसल, यह मामला अफ्रीकी देश केन्या का है। डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम पीटर है। पीटर जब 37 साल का था तो वह उसके घर में बहुत बड़ा विवाद हो गया था। पीटर की दो पत्नियां थीं और पांच बच्चे थे। वह इतना गरीब था कि उसका पालन-पोषण सही से नहीं कर पाता था, इसी के चलते आए दिन घर में विवाद होता रहता था।
https://samachardoot.in/2021/10/04/forcibly-dragged-the-girl-back-home-after-working-from-the-farm-and-then-read-full-news/
रोज-रोज के विवाद से तंग आकर उसने बिना किसी को बताए घर ही छोड़ दिया। काफी समय तक उसकी पत्नियों और बच्चों ने उसका इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक पीटर वहां से तंजानिया चला गया था और 47 साल तंजानिया में ही रहा। इतना ही नहीं तंजानिया में उसे एक महिला से प्यार हो गया और उससे शादी भी कर ली। दोनों का एक बच्चा भी है, लेकिन कुछ दिन बाद यहां भी उसका विवाद हो गया और वह पत्नी भी उससे अलग हो गई।
https://samachardoot.in/2021/10/05/mark-zuckerberg-lost-rs-45555-crore-in-one-day-due-to-facebook-whatsapp-and-instagram-being-down/
पीटर ने तय किया कि वह अब अपने घर वापस लौटेगा। इस प्रकार 47 साल बाद वह तंजानिया से केन्या जब अपने घर लौटा तो वहां सब कुछ बदल चुका था। पीटर की पत्नियों ने उसके लौटने की उम्मीद छोड़कर दूसरे मर्दों से शादी कर ली। उसके बच्चे भी अलग-अलग जगहों पर रह रहे हैं। इसके बाद पीटर ने कहा कि उम्मीद कर रहा था कि मेरी पत्नियां घर पर होंगी और मेरा स्वागत करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
https://samachardoot.in/2021/10/05/why-were-fb-insta-and-whatsapp-down-due-to-which-half-the-world-was-upset-know-the-full-reason/
रिपोर्ट के मुताबिक पीटर की तंजानिया वाली पत्नी भी उससे अलग हो गई है। उसने पीटर से सारे संपर्क तोड़ लिए हैं और उसे उसके बेटे से भी नहीं मिलने देती है। फिलहाल पीटर अपने गांव लौटा जरूर है लेकिन उसे पहचानने वाले बहुत कम लोग बचे हैं और वह उन्हीं के पास रुका हुआ है। उसने बताया कि मैं अब भी उम्मीद कर रहा हूं कि मेरा परिवार मुझसे मिलने आएगा।
https://samachardoot.in/2021/10/05/cigarettes-will-not-be-available-without-choosing-the-money-earlier-an-angry-young-man-ran-a-womens-shop-read-full-news/









