रायगढ़। भूपदेवपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली से ट्रेलर वाहन का नम्बर प्लेट बदलकर बड़ी चालाकी से करीब 11 लाख रूपये का स्पंज पार कर धोखाधड़ी करने वाले ट्रेलर वाहन की 24 घंटे के भीतर पतासाजी कर वाहन मालिक तक पहुंची जिसके बाद फर्जीवाडे का भंडफोड़ हुआ, वाहन मालिक से ट्रेलर वाहन की जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार एके ट्रांसपोर्ट कंपनी नहरपाली में काम करने वाला चंद्रशेखर तिवारी पिता हृदयनारायण तिवारी उम्र 40 वर्ष साकिन भूपदेवपुर 04 अक्टूबर को थाने में लिखित आवेदन लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, रिपोर्टकर्ता चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि 18 सितंबर को चालक शोमनाथ ऊर्फ सौरभ वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 4821 में जेएसडब्ल्यू कंपनी नहरपाली में मां शिवा स्टील एंड एलायज पूंजीपथरा के लिए स्पंज आयरन लोड करने आया जिसका कागजात देखकर उसे एंट्री दिया गया जो कम्पनी से ट्रेलर वाहन में स्पंज आयरन 32360 जुमला कीमती 11,26,452- रूपये. का लोड कर 19 सितंबर की सुबह करीब 11.30 बजे मां शिवा स्टील एंड एलायज पूंजीपथरा के लिए निकला।

https://samachardoot.in/2021/10/05/priyanka-gandhi-arrested-guest-house-was-made-a-temporary-jail-case-registered-against-11-people/
30 सितंबर को मां शिवा स्टील एंड एलायज पूंजीपथरा से ट्रांसपोर्ट कम्पनी को फोन आया कि चालक, ट्रेलर एवं माल का कोई पता नही है। तब वाहन के मालिक देवेन्द्र मौर्या से सम्पर्क करने पर उसने बताया कि उसकी ट्रेलर वाहन 13 अगस्त से चिरमिरी (कोरिया) एसईसीएल खदान में काम पर लगी है, जिससे धोखाधड़ी की शंका हुई।
https://samachardoot.in/2021/10/05/if-the-train-did-not-stop-at-the-station-the-passengers-did-something-like-this-had-to-apply-reverse-gear/
थाना प्रभारी भूपदेवपुर द्वारा जेएसडब्ल्यू कम्पनी का सीसीटीवी फुटेज चेक कराया गया, जिस पर पता चला कि 19 सितंबर को चालक शोमनाथ ऊर्फ सौरभ दूसरी गाडी में सीजी 15 एसी 4821 का नंबर लगाकर एवं आर.सी. बीमा पेपर देकर धोखाधडी कर मोनेट जेएसडब्ल्यू से ट्रेलर वाहन में स्पंज आयरन लोड कर ले गया है, रिपोर्टकर्ता के आवेदन पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर द्वारा ट्रेलर वाहन चालक शोमनाथ ऊर्फ सौरभ एवं अन्य के खिलाफ धारा 420, 467, 471, 406 दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
https://samachardoot.in/2021/10/05/what-happened-that-a-man-left-two-wives-five-children-and-then-after-47-years-read-full-news/
थाना प्रभारी द्वारा लाखों रूपये की हुई धोखाधड़ी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिन्होंने शीघ्र क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों, वाहन चालकों, खलासी का काम करने वाले लोगों तथा मुखबिरों को ट्रेलर वाहन का फोटो दिखाकर आरोपी वाहन चालक एवं वाहन स्वामी का पतासाजी का निर्देश दिया गया।
https://samachardoot.in/2021/10/05/cigarettes-will-not-be-available-without-choosing-the-money-earlier-an-angry-young-man-ran-a-womens-shop-read-full-news/
थाना प्रभारी उत्तम साहू द्वारा सीसीटीवी फुटेज से धोखाधड़ी में प्रयुक्त ट्रेलर वाहन की फोटो निकाल कर मुखबिर के साथ साझा कर जानकारी देने निर्देशित किये। फोटो देखकर मुखबिर द्वारा इसी प्रकार की ट्रेलर वाहन गंगाराम चौहान निवासी कोटमार के पास होने का शंका जताया, जिस पर निरीक्षक उत्तम साहू कोटमार जाकर कोटमार के एमएसपी कम्पनी में चलने वाले ट्रेलर वाहन के चालकों से पूछताछ कर गंगाराम चौहान तक पहुंचे।
https://samachardoot.in/2021/10/05/why-were-fb-insta-and-whatsapp-down-due-to-which-half-the-world-was-upset-know-the-full-reason/
गंगाराम चौहान को ट्रेलर की फोटो दिखाकर ट्रेलर के संबंध में पूछताछ करने पर उसने पहले तो उसकी ट्रेलर होने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद उसे उसकी ट्रेलर दिखाने को कहा गया। टीआई साहू उसके ट्रेलर वाहन सीजी 15 एसी 3378 को बारीकी से चेक किये तो कुछ सुधार कार्य होना प्रतीत हुआ, थाना प्रभारी गंगाराम चौहान से कड़ी पूछताछ किये तो उसने अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने और ड्रायवर शोमनाथ ऊर्फ सौरभ ने मिलकर वाहन का नम्बर प्लेट बदलकर धोखाधडी किया गया है। आरोपी गंगाराम की निशांदेही पर फर्जी गाडी जिस पर स्पंज आयरन लोड कर गबन किया गया है को जप्त किया गया तथा आरोपी गंगाराम चौहान पिता भोगीलाल चौहान उम्र 35 वर्ष सा0 कोटमार थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण का आरोपी चालक शोमनाथ ऊर्फ सौरभ फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/05/mark-zuckerberg-lost-rs-45555-crore-in-one-day-due-to-facebook-whatsapp-and-instagram-being-down/
अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर आरोपी पतासाजी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू के साथ सहायक उप निरीक्षक डी.पी. चौहान, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल, रघुनंदन साहू, त्रिभुवन सिदार की अहम भूमिका रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/04/forcibly-dragged-the-girl-back-home-after-working-from-the-farm-and-then-read-full-news/









