पहली बार छत्तीसगढ़ में एक आईपीएस को बनाया गया जनसम्पर्क आयुक्त………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर के अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। प्रशासन ने अपर परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे IPS दीपांशु काबरा को जनसंपर्क विभाग का प्रभार सौंपा है। अब दीपांशु काबरा जनसंप​र्क आयुक्त होंगे। साथ ही संवाद के CEO का अ​तिरिक्त प्रभार ​भी दिया गया है।

आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी किया गया है। वहीं, प्रशासन ने सौमिल रंजन चौबे बनाए गए जनसंपर्क संचालक के साथ—साथ संवाद और सूडा के CEO का अ​तिरिक्त प्रभार ​सौंपा है।

https://samachardoot.in/2021/10/05/the-elder-brother-beat-the-younger-brother-so-much-that-he-died-what-was-the-matter-read-full-news/

सरकार ने आज अन्य आदेश जारी करते हुए 2003 बैच के अधिकारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल को मिला जनसंपर्क के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वह अभी लोक निर्माण विभाग के साथ साथ खनिज विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे है। वहीं तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग के उप सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/05/woman-found-friend-online-and-then-robbed-in-love-20-lakh-read-full-news/

इसके अलावा राज्य सरकार ने डॉ.एस भारती दासन को जनसंपर्क के आयुक्त सह संचालक,और CEO के पद से पदमुक्त कर दिया है। अभी वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे है।

https://samachardoot.in/2021/10/05/on-suspicion-of-illicit-relations-of-daughter-in-law-the-former-soldier-had-committed-4-murders-reached-the-jail-with-a-towel-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें