नाबालिग को अगवा कर मारपीट किया और फिर बाद में दिया इस घटना को अंजाम…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा के सेक्टर 20 थानाक्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने सेक्टर 20 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है।

गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी है। आरोप है कि 5 सितंबर को गांव के ही अखिलेश नाम के आरोपी ने बेटी को अगवा कर लिया। फिर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी के दो साथियों ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। घटना के बारे में पुलिस या परिजनों को बताने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

पीड़िता ने घर आकर परिजनों को सारे मामले के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें