सरेराह हो गई अश्लीलता की हदें पार, महिला की साड़ी खींचते रहे औऱ वह चिल्लाती रही……….पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

डेस्क न्यूज।। बिहार के छपरा से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक महिला के साथ सरेराह ही अश्लीलता की हदें पार कर दी गईं। महिला चिल्लाती रही और आधा दर्जन मनचले उसकी साड़ी खींचते रहे। अभद्रता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़खानी करते रहे और वह अपने आप को किसी तरह बचाती रही। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो पुलिस भी फास्ट हुई। चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कुछ छह मनचले मौके पर थे।

वीडियो में दिख रहा है कि मनचलों ने अश्लीलता की हदें पार कर दीं हैं। इस दौरान महिला को बचाने के लिए बाइक चला रहा युवक भागने की कोशिश करता रहता है। वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो साइबर टीम को लगाया गया। इसके बाद पता चला कि मामला दरियापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण चक चंवर का है। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बाइक पर आयी थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लीलता की हदें पार कर दी थीं।

https://samachardoot.in/2021/10/07/new-trend-of-killing-by-being-bitten-by-poisonous-snake-supreme-court-expressed-concern/

दो दिन पहले महिला के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक भी पहुंच गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण के एसपी संतोष कुमार ने साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट की विशेष टीम गठित कर जांच का आदेश दिया। 6 अभियुक्तों में से पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में दरियापुर थानाध्यक्ष ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

https://samachardoot.in/2021/10/07/horrific-road-accident-nine-killed-27-injured-in-bus-truck-collision/

एसपी ने बताया कि महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में वायरल वीडियो से की गई पहचान के आधार पर गिरफ्तार चार अभियुक्तों में दरियापुर थाना क्षेत्र के अकिलपुर गांव के राकेश कुमार, सामनचक के अरविंद कुमार, नीतीश कुमार, अमोद कुमार शामिल है। उन्होंने बताया कि वहीं इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों की पहचान की गई है। दरियापुर थाना क्षेत्र के अखिल पुर गांव निवासी विद्या राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार व किशोर राय के पुत्र गुड्डू राय का भी नाम इसमें शामिल है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें