कांग्रेस पार्टी के एक विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर गुजारिश की है कि 500 और 2000 रुपए के नोट से महात्मा गांधी की फोटो हटा दी जाए। उनकी दलील है कि इन नोटों का इस्तेमाल भ्रष्टचार और रिश्वतखोरी में हो रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया।
राजस्थान में भ्रष्टचार के मामलों की ओर ध्यान खींचते हुए सत्ताधारी पार्टी के विधायक भारत सिंह कुंदनपुर ने कहा कि जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2020 तक भ्रष्टाचार के 616 केस दर्ज किए गए, औसतन हर दिन दो मामले सामने आए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर उन्होंने पीएम मोदी को खत लिखा और ऊंच मूल्य के नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की अपील की।
https://samachardoot.in/2021/10/07/the-hunt-for-the-man-eater-continues-elephant-dog-drone-killing-everyone-since-13-days-read-full-news%e0%a4%b8%e0%a5%87/
सांगोद के विधायक ने कहा कि गांधी की फोटो केवल 5, 10, 20, 50, 100 और 200 रुपए के नोट में होनी चाहिए, क्योंकि इनका अधिक इस्तेमाल गरीब करते हैं और गांधी ने जीवनभर बेसहारा लोगों के लिए काम किया। कुंदनपुर ने खत में लिखा, ”मेरी सलाह है कि गांधी की फोटो का इस्तेमाल 500 और 2000 रुपए के नोटों में ना हो। अशोक चक्र भी उद्देश्य की पूर्ती प्रभावी तरीके से कर सकता है।
https://samachardoot.in/2021/10/07/beware-privacy-in-danger-14-popular-android-apps-found-leaking-data-of-crores-of-users-9-still-active/
कांग्रेस विधायक ने कहा कि पिछले साढ़े सात दशक में देश में हर तरफ भ्रष्टाचार फैल गया। उन्होंने कहा, ”महात्मा गांधी सत्य के प्रतीक हैं और गांधी की तस्वीर 500 और 2000 के नोटों पर छपी है, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेनदेन के लिए होता है। विधायक ने यह भी कहा कि ऊंचे मूल्यों के नोटों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार में होता है जो गांधी का अपमान है। इसलिए 500 और 2000 रुपए के नोटों से उनकी तस्वीर हटा दी जाए।
https://samachardoot.in/2021/10/07/the-limits-of-obscenity-were-crossed-the-woman-kept-pulling-the-sari-and-she-kept-shouting-read-full-news/









