प्रेम प्रसंग के बाद किए गए अंतर्जातीय विवाह को जब परिजनों ने नहीं अपनाया तो तंग आकर नवविवाहित जोड़े ने एक बंद खदान में कूदकर जान दे दी। घटना मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के रामनगर मौजा स्थित एक बंद खदान में गुरूवार को घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरूवार को मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के ही बाहिरग्राम निवासी पप्पू रिखियासन 22 वर्ष अपनी पत्नी पद्दो कर्मकार के साथ उक्त खदान की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच कर कुछ देर खड़ा हुआ।
https://samachardoot.in/2021/10/07/befriended-facebook-and-then-got-married-in-the-temple-when-the-young-man-became-ill-the-secret-was-open-read-full-news/
दोनों ने एक-दूसरे से कुछ देर बात की। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते दोनों ने हाथ पकड़ कर खदान में एक साथ छलांग लगा दिया। इस घटना में मौके पर ही पति पप्पू रिखियासन की मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल पत्नी पद्दो कर्मकार को पुलिस की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल पाकुड़ में भर्ती किया गया।
https://samachardoot.in/2021/10/08/strange-sounds-were-coming-from-inside-the-beo-office-when-the-lock-was-opened-the-computer-was-found-torn-and-torn-read-full-news/
जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद स्थिति चिंताजनक बताते हुए बेहतर इलाज के बाहर रेफर कर दिया। जिसके बाद पद्दो कर्मकार को इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के बहरमपुर ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
https://samachardoot.in/2021/10/07/beware-privacy-in-danger-14-popular-android-apps-found-leaking-data-of-crores-of-users-9-still-active/
अंतर्जातीय विवाह के कारण लगातार हो रहा था विवाद
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बाहिरग्राम निवासी पप्पू रिखियासन उसी गांव की पद्दो कर्मकार के साथ प्रेम प्रसंग के बाद एक साल पूर्व शादी किया था। शादी के बाद से ही दोनों का परिवार इस शादी को अवैध मानते हुए एक दूसरे को नहीं अपना रहा था। इसी बात को लेकर एक साल से दोनों परिवार में इन लोगों का विवाद चल रहा था। प्रेम प्रसंग के दौरान साथ जीने एवं साथ मरने की खाई कसम को पूरा करने की नियत से हो रहे विवाद से तंग आकर दोनों ने एक साथ जान देने की ठानी। जिसके बाद दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया।
https://samachardoot.in/2021/10/07/the-hunt-for-the-man-eater-continues-elephant-dog-drone-killing-everyone-since-13-days-read-full-news%e0%a4%b8%e0%a5%87/
एसडीपीओ अजित कुमार विमल के अनुसार खदान में कूद कर पति-पत्नी ने जान दे दी है। प्रेम प्रसंग के बाद एक साल पूर्व दोनों ने अंतर्जातीय विवाह किया था। मामले को लेकर थाने में यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://samachardoot.in/2021/10/07/the-girls-going-to-school-were-reprimanded-when-the-girls-gave-a-warning-they-got-angry-and-jumped-into-the-river-read-full-news/









