नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग डूबे, अब तक 51 शव बरामद, राहत अभियान जारी…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) कांगो में शनिवार को नाव पलटने से 100 से अधिक लोग नदी में डूब गए और 51 लोगों की मौत हो गई। मोंगाला प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो के मुताबिक, 51 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि 60 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि नाव में यात्रियों के सवार होने से पहले उनकी गिनती नहीं की गई थी।

https://samachardoot.in/2021/10/09/relatives-shame-humanity-beat-woman-on-suspicion-of-black-magic-and-then-read-full-news/

कांगो में नाव दुर्घटनाएं आम
प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि कांगो में नाव दुर्घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि इनमें अक्सर क्षमता से अधिक यात्री सवार हो जाते हैं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग सुरक्षा जैकेट नहीं पहनते हैं जिससे इस तरह के हादसा के बाद लोग तैर नहीं पाते हैं। इसी साल फरवरी में माई-नदोम्बे प्रांत में कांगो नदी में नाव पलटने से बड़ा हासदा हुआ था जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी। नाव में 700 से ज्यादा यात्री सवार थे। जांच में पता चला कि क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने से यह दुर्घटना हुई।

https://samachardoot.in/2021/10/09/kaliyugi-father-has-crossed-all-limits-of-cruelty-three-month-old-girl-in-the-floor-read-full-news/

कांगो में तीन दिनों का शोक
उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है, लेकिन और बचे लोगों के मिलने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। प्रांतीय अधिकारियों ने सोमवार से कांगो में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

https://samachardoot.in/2021/10/09/a-two-and-a-half-year-old-innocent-stuck-to-the-mothers-corpse-for-16-hours-in-the-forest-know-what-is-the-whole-matter/

 

 

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें