राजस्थान में एक चौंकाने वाला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद वह दूसरी शादी करना चाहता था ताकि बेटा पैदा कर सके। पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/10/the-priest-of-the-temple-reached-such-a-shameful-act-in-the-temple-premises-itself-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि पहले इस व्यक्ति ने दावा किया था कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी मारी गई। लेकिन उसकी बेटी ने उसकी पोल खोल दी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
https://samachardoot.in/2021/10/10/these-5-mistakes-happened-here-and-corona-swallowed-6-lakh-people-the-world-will-take-a-lesson-read-full-news/
योजना बनाकर किया हमला
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम शेरा राम है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बाड़मेर के पुलिस कप्तान आनंद शर्मा के मुताबिक शेरा राम की शादी को 13 साल हो चुके थे और एक बेटी थी। बेटे के लिए दूसरी शादी करना चाहता था। लेकिन अपनी पत्नी के जिंदा रहते उसे अपनी ख्वाहिश पूरी होती नजर नहीं आ रही थी। ऐसे में उसने योजना बनाकर रात में पत्नी सरस्वती के ऊपर हमला किया। इसी दौरान दुर्गा की आंख खुल गई और वह अपनी मां की जान बचाने के लिए दौड़ी। शेराराम ने उसे जोर का धक्का दिया और वह गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर, चेहरे और आंखों में चोट आई है। बाद में उसने अपनी पत्नी का गला दबा दिया। यह मामला लूट का लगे इसलिए उसने घर का सारा सामान भी बिखेर दिया।
https://samachardoot.in/2021/10/10/the-girl-going-to-school-was-kidnapped-on-the-way-and-the-criminals-carried-out-this-incident-the-victim-read-full-news/
बेटी ने बताई पूरी कहानी
हालांकि आरोपी की 11 साल की बेटी दुर्गा ने उसकी पोल खोल दी। ठीक होने के बाद जब उसे अस्पताल से छोड़ा गया तो उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसे और उसकी मां को डंडों से पीटा था। बाद में पिता ने गला घोंटकर मां की हत्या कर दी थी। खुद के सिर में चोट होने की बात कहकर शेराराम अस्पताल में भर्ती हो गया था। शुक्रवार को अस्पताल से छूटने के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले उसके भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई के परिवार पर हमला हुआ था।
https://samachardoot.in/2021/10/10/more-than-100-people-drowned-due-to-boat-capsizing-51-bodies-recovered-so-far-relief-operation-continues-read-full-news/









