दुर्गा पंडाल के पास खेल रही मासूम के साथ नाबालिग ने किया अनाचार, बच्ची की हालत बिगड़ी……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहपुर में एक नाबालिग ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद से बच्ची की हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। रविवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में लिया है।

https://samachardoot.in/2021/10/10/the-priest-of-the-temple-reached-such-a-shameful-act-in-the-temple-premises-itself-read-full-news/

इसके साथ ही उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी।

https://samachardoot.in/2021/10/10/these-5-mistakes-happened-here-and-corona-swallowed-6-lakh-people-the-world-will-take-a-lesson-read-full-news/

इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की।

https://samachardoot.in/2021/10/10/the-girl-going-to-school-was-kidnapped-on-the-way-and-the-criminals-carried-out-this-incident-the-victim-read-full-news/

तो उसने पड़ोसी में रहने वाले लड़के के बारे में जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर शनिवार को एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई और जिला महिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। मां ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी।

https://samachardoot.in/2021/10/10/accident-happened-on-the-highway-3-were-burnt-alive-in-the-collision-of-two-trucks-read-full-news/

इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार आया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/10/more-than-100-people-drowned-due-to-boat-capsizing-51-bodies-recovered-so-far-relief-operation-continues-read-full-news/

 

 

 

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें