करंट की चपेट आए भाई को बचाने के चक्कर में चली गई दूसरे भाई की जान, खेत में……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र के लखापुर गांव में सोमवार को खेत में करंट लगने से दो भाइयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोनों भाई लखापुर निवासी बबलू सिंह (48) और पालो सिंह (50) थे।

https://samachardoot.in/2021/10/11/maa-durgas-idol-made-from-mustard-and-kurthi-pulses-artists-do-various-experiments-every-year/

दोनों चचेरे भाई थे और मनुआ डाबर स्थित अपने खेत में यूरिया डालने गये थे। इसी दौरान बबलू सिंह बिजली तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से सट गया।

https://samachardoot.in/2021/10/11/gmail-and-outlook-users-beware-lime-will-be-applied-as-soon-as-you-click-on-this-dangerous-link/

यह देख कुछ दूरी पर खड़े पालो सिंह बचाने के लिए दौड़े और बचाने के क्रम में वह भी करंट की चपेट में आ गये। उसके बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

https://samachardoot.in/2021/10/11/what-happened-that-girlfriend-got-married-to-boyfreds-father-read-full-news/

लखापुर गांव के दो परिवारों के लिए सोमवार का दिन काला दिन साबित हुआ। एक तरफ दशहरा को लेकर गांव में खुशी का माहौल था। वहीं बिजली ने दो परिवारों की खुशियां गम में बदल दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/11/the-sleeping-wife-was-cut-and-killed-by-a-snake-the-court-considered-the-young-man-guilty-know-how-the-crime-was-proved-read-full-news/

 

दोनों परिवार के लोगों के चीत्कार से गांव के लोगों की आंखें नम हैं। दोनों युवक को तीन-तीन बच्चे हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मुख्य रूप से खेती कर अपने और अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

https://samachardoot.in/2021/10/11/on-the-wedding-day-the-woman-made-a-relationship-with-the-best-friend-of-the-groom-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें