रायगढ़। शहर के जूटमिल चौकी से एक बड़ी खबर निकालकर आ रही है। जहां पुलिस ने युवक के पास से दो हाथी दांत बरामद किया है। उक्त हाथी दांत की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/11/another-brother-lost-his-life-in-the-process-of-saving-the-brother-who-was-hit-by-the-current-in-the-field-read-full-news/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल चौकी पुलिस ने बीती रात हाथी दांत लेकर उसे खपाने के लिए ग्राहक तलाश युवक को मुखबिर की सूचना मेकपकड़ा। पकड़ा गया युवक का नाम राजकुमार बताया जा रहा है और वह जशपुर जिले के पत्थलगांव से उक्त हाथी
https://samachardoot.in/2021/10/11/the-woman-was-alone-in-the-house-someone-killed-her-with-a-sharp-weapon/
दांत लेकर आया है। जब्त हाथी दांत की कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।जूटमिल पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/11/controversy-over-non-payment-of-auto-fare-traffic-constable-was-beaten-up-by-running/
रायगढ़ जिले में एक लंबे अर्से से हाथी और इंसानों में द्वंद जारी है। जहां कभी इंसान को हाथी के द्वारा कुचल कर मार दिया जा रहा है तो कभी जंगली हाथी को इंसानों के द्वारा करंट प्रवाहित तार से मौत के घाट उतारा जा रहा है। वनांचल छेत्र में इस तरह की घटनाएं आये दिन अखबारों की सुर्खियां बनते रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/11/maa-durgas-idol-made-from-mustard-and-kurthi-pulses-artists-do-various-experiments-every-year/
जशपुर जिले में एक लंबे अर्से से हाथी का आतंक जारी है। हाथी दांत की तस्करी करते पकडाया युवक भी जशपुर जिले का है तो आशंका जताई जा रही है कि संभवतः आरोपी के द्वारा उक्त हाथी का शिकार कर उक्त हाथी दांत बेचने की फिराक में रायगढ़ लाया गया था, मगर वह अपने मंसूबो में कामयाब होता उससे पहले जूटमिल पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
https://samachardoot.in/2021/10/11/gmail-and-outlook-users-beware-lime-will-be-applied-as-soon-as-you-click-on-this-dangerous-link/








