चिंगारी भड़की और फिर दो गाड़ियां जलकर हुई खाकए कैसे हुआ यह हादसा…………पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के कोरिया में सोमवार देर शाम वेल्डिंग के दौरान निकली एक चिंगारी से वहां खड़ी कार और टैंकर जल गए। अन्य कई वाहन भी आग की चपेट में आए हैं। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। मामला बैकुंठपुर क्षेत्र का है।

https://samachardoot.in/2021/10/11/five-people-of-the-same-family-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-there-was-silence-read-full-news/

बैकुंठपुर में सोनू का गैराज है। सोमवार शाम करीब 7 बजे एक कार के पास कर्मचारी वेल्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान चिंगारी उछलकर कार के नीचे गिर गई। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दियाए लेकिन फिर अचानक से कार के नीचे से आग निकलना शुरू हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया और कार से लपटें उठने लगीं।

https://samachardoot.in/2021/10/11/the-passion-for-sex-has-put-them-behind-the-bars-the-teacher-often-used-to-make-students-in-the-car-read-full-news/

पहले तो कर्मचारियों ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास कियाए लेकिन आग की चपेट में कार के पीछे खड़ा केरोसिन का टैंकर भी आ गया और जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि टैंकर खाली था। हालांकिए थोड़ा तेल होने के कारण टैंकर ने तेजी से आग पकड़ ली। इसके बाद गैराज में भगदड़ मच गई। विस्फोट होने की आशंका से कर्मचारी वहां से भाग निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

https://samachardoot.in/2021/10/11/ganja-worth-one-crore-was-brought-from-the-truck-hiding-in-the-coal-ash-the-police-caught-the-smuggler-absconded-read-full-news/

फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां करीब आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की चपेट में आकर आसपास खड़े कई वाहनों को भी नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि कार के नीचे कोई ज्वलनशील पदार्थ या फिर कचरा पड़ा होगाए उसी से आग भड़की और वाहनों को चपेट में ले लिया।

https://samachardoot.in/2021/10/11/the-minor-committed-incest-with-the-innocent-playing-near-durga-pandal-the-condition-of-the-girl-deteriorated-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें