रायगढ़। सोमवार की शाम शहर से लगे हुए ग्राम गोरखा में महिला की धारदार हथियार से जघन्य हत्या कर देने के मामले में कोतरा रोड़ पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
https://samachardoot.in/2021/10/11/the-woman-was-alone-in-the-house-someone-killed-her-with-a-sharp-weapon/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा किरोडीमलनगर की ओर पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे जिन्हें करीब सवा 5 बजे ग्राम गोरखा के कोटवार द्वारा मोबाईल फोन के जरिये सूचना दिया कि ग्राम गोरखा के हिम बहादुर गुरूम के पत्नी मीरा गुरूम (43 वर्ष) को उसी के घर परछी मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/11/five-people-of-the-same-family-died-due-to-the-collapse-of-the-wall-there-was-silence-read-full-news/
थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराकर थाने के स्टाफ को मौके पर पहुंचने का निर्देश देकर घटनास्थल पहुंचे। मृतिका मीरा गुरूम उसके घर के परछी में चित्त हालत में मौत होकर पडी थी, उसके गले, गाल, भौं के ऊपर गम्भीर चोट था।
https://samachardoot.in/2021/10/11/the-passion-for-sex-has-put-them-behind-the-bars-the-teacher-often-used-to-make-students-in-the-car-read-full-news/
मृतिका की लडकी डाली गुरूंग पिता हिम बहादुर गुरूंग उम्र 23 वर्ष सा. वार्ड नं. 43 गोरखा थाना कोतरारोड से टीआई कोतरारोड़ पूछताछ किये तो बताया कि 08 अक्टूबर को उसके पिता एवं उसकी छोटी बहन संतोषी नेपाल गए हुए हैं। 11 अक्टूबर की सुबह 08 बजे लगभग इसका छोटा भाई सुरज काम करने जिंदल कम्पनी चला गया था कि 10ः30 बजे यह अपने सहेली के साथ चन्द्रपुर मंदिर दर्शन करने चली गई थी।
https://samachardoot.in/2021/10/11/ganja-worth-one-crore-was-brought-from-the-truck-hiding-in-the-coal-ash-the-police-caught-the-smuggler-absconded-read-full-news/
घर में इसकी मां मीरा गुरूंग अकेली थी कि शाम साढ़े 04 बजे घर आई तो कमरा का दरवाजा ढका हुआ था जिसे धक्का देकर खोली तो देखी घर के परछी में मां खुन से लथपथ मरी पडी थी, कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से हत्या कर भाग गया था।
https://samachardoot.in/2021/10/11/the-minor-committed-incest-with-the-innocent-playing-near-durga-pandal-the-condition-of-the-girl-deteriorated-read-full-news/
घटनास्थल का एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी योगेश कुमार पटेल द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर थाना प्रभारी को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया है। सीएसपी रायगढ़ के नेतृत्व में जांच टीम कल शाम से संदिग्धों की धरपकड़ कर उनसे पूछताछ किया जा रहा है। मृतिका के बेटी डॉली गुरूंग के रिपोर्ट पर धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/12/6182/








