बाथरूम का दरवाजा खोलकर अंदर गई महिला, टॉयलेट सीट पर बैठा था अजगर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सांप या अजगर को देखते ही कोई भी डर जाता है लेकिन सोचिए कि अगर यह बाथरूम के अंदर बैठा हो तो क्या होगा। ऐसा ही एक मामला इंग्लैंड से सामने आया है जहां एक महिला के साथ यह घटना घट गई। महिला बाथरूम का दरवाजा खोलकर अंदर गई और उसने जैसे ही टॉयलेट सीट की ओर कदम बढ़ाए, उसने देखा कि वहां सीट पर एक अजगर बैठा हुआ है। जैसे ही महिला ने उसे देखा, वह डर के मारे चीख पड़ी।

https://samachardoot.in/2021/10/13/daughter-became-a-porn-star-did-not-tell-the-family-members-and-then-it-was-revealed-like-this-read-full-news/

दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के मिडलैंड की है। यहां स्थित स्टूरब्रिज शहर में एक महिला उस समय घबरा गई जब वह अपने बाथरूम में गई। ‘द सन’ की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, महिला टॉयलेट सीट पर बैठने ही वाली थी कि उसने देखा कि एक अजगर उस पर बैठा हुआ है और उसका मुंह बाहर की तरफ निकला हुआ है।

https://samachardoot.in/2021/10/13/married-man-was-in-live-in-with-girl-refused-to-marry-if-pregnant/

महिला ने जैसे ही उसे देखा वह डर के मारे पीछे हट गई और चिल्लाने लगी। उसने बाहर निकलकर तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने मदद के लिए अपने दोस्त को बुलाया। जैसे ही उसने अपने दोस्त को बताया कि वहां अजगर बैठा हुआ है, वह भी डर गया और उसे यकीन नहीं हुआ। इसके बाद महिला ने अन्य लोगों को भी बुलाया और उसे बाहर निकालने का काम शुरू हुआ।

https://samachardoot.in/2021/10/13/41-new-dengue-patients-found-beds-full-in-government-and-private-hospitals/

रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम लौरा है। महिला ने तुरंत रेस्क्यू विभाग को फोन करके इसकी सूचना दे दी। यह बिलकुल सुबह-सुबह की बात थी जब यह घटना हुई है।

https://samachardoot.in/2021/10/13/if-a-minor-is-caught-driving-a-car-parents-will-be-trapped-heavy-challan-will-be-deducted-so-much-fine-will-have-to-be-paid/

 

महिला ने बताया कि वह शौचालय जाने के लिए सुबह साढ़े पांच बजे उठी थी इसके थोड़ी ही देर में वह बाथरूम के अंदर गई तो उसने इस अजगर को वहां पाया।

https://samachardoot.in/2021/10/13/25-people-raped-the-teenager-along-with-the-father-sp-and-bsp-district-presidents-also-accused/

महिला ने यह भी कहा कि जैसे मैंने उसे वहां देखा अगले ही क्षण मैंने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया और सोचा, क्या मैंने वास्तव में इसे देखा है। जब दोबारा दरवाजे से झांका तो यह अजगर वहीं बैठा हुआ था। फिलहाल अजगर को वहां से निकाल लिया गया है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें