मजदूरी का काम करने वाले व्यक्ति के पास यदि लाखों का सोना मिले तो आश्चर्य होना स्वाभाविक है, लेकिन यह सच है। जयपुर एयरपोर्ट पर एक युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास करीब 73 लाख का सोना बरामद हुआ।
https://samachardoot.in/2021/10/14/married-woman-got-such-a-fever-of-love-for-the-sake-of-lover-dust-was-thrown-in-the-eyes-of-the-police-along-with-her-husband/
दरअसल, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग की टीम को शारजहां से आई फ्लाइट में आए युवक पर शक हुआ। इस पर जब टीम ने उससे काफी समय तक पूछताछ की तो वह हड़बड़ाने लगा। जिसके बाद बारीकी से उसक कपड़े जांचे गए तो जींस पेंट और अंडरगारमेंट्स के नीचे लिक्विड शेप में सोना मिला, जिसका वजन डेढ़ किलोग्राम पाया गया।
कस्टम्स विभाग के अधिकारियों के अनुसार गैरकानूनी तरीक से सोना तस्करी के मामले में युवक को पकड़ा है। इसके पास से बरामद सोने की कीमत करीब 73 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में सामने आया कि युवक जोधपुर का रहने वाला है और शारजहां में मजदूरी का काम करता है।
पूछताछ में ये हुआ खुलासा
पकड़े गए युवक ने बताया कि शारजहां एयरपोर्ट पर उसे किसी व्यक्ति ने पाउच और स्ट्रीप जयपुर पहुंचाने का ऑफर किया था। जिसके बदले उसने एयर टिकट का खर्च उठाने की बात कही। टिकट के पैसे बचाने के लालच में उसने सोना लाना स्वीकार कर लिया। हालांकि एयरपोर्ट के बाहर उसे ये पैकेट कहां और किसे देने थे अभी उसने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी।
99 फीसदी शुद्ध है पकड़ा गया सोना
कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि बेल्ट की यह सोना पेस्ट के रूप में यहां लाया गया था, जो कि पाउच के अंदर रखा था। जब इसका वजन किया तो यह 1 किलो 800 ग्राम था। इसके बाद गोल्ड के पेस्ट को भट्टी पर गर्म करके प्रोसेस किया तो यह बिल्कुल 99 फीसदी शुद्ध निकला। बरामद सोने का वजन 1502.40 ग्राम निकला।








