सब्जी से लेकर पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता की कमर तोड़ी, सरकार मालामाल, लोग परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिंदुओं के सबसे बड़े त्यौहारा दशहरा व दीपावली में जहां पेट्रोल के बढ़ते दामों ने महंगाई में आग लगा दी है वहीं सब्जी ने भी ग्राहकों की जेबों पर डाका डालना शुरू कर दिया है। रायगढ़ से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक टमाटर के दामों में चार गुना बढ़ गई और यही हाल प्याज का है। इतना ही नही मिठाई दुकानों में भी नई नई कीमतों पर मिठाई के दाम तय हो रहे हैं और इनके बढ़ते मूल्यों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। बढ़ती महंगाई से आहत ग्राहक चारो तरफ से घिर गया है चूंकि आमदनी एक रूपया और खर्चा सौ रूपए तक बढ़ने से धीरे धीरे आम आदमी इसके बोझ तले दबता जा रहा है। सरकार से लेकर अधिकारी इस पूरे मामले में केवल अपनी आय में इजाफा से खजाना भरने में लगे हैं। जनता सब्जी से लेकर हर चीजों के दामों में हो रहे बढ़ोतरी से टूटते जा रहे हैं।

त्योहारों के इस सीजन में आम आदमी को महंगाई ने बुरी तरह से पस्त कर दिया है। पेट्रोल, डीजल और गैस के साथ-साथ अब टमाटर और प्याज की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार आज 16 अक्टूबर को टमाटर की रिटेल प्राइस 110.05 रुपये किलोग्राम है। जबकि पांच दिन पहले एक किलो टमाटर की कीमत महज 39 रुपये थी। वहीं, प्याज की कीमतों में पिछ्ले पांच दिनों में प्रति किलोग्राम पांच रुपये का इजाफा हुआ है। खुदरा बाजार में आज एक किलो प्याज की कीमत 40.15 रुपये है। आलू की कीमतों में भी मामूली ही वृद्धि हुई है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/friends-called-and-called-the-girl-to-meet-then-kidnapped-and-gang-raped-in-the-field/

कीमतों इजाफे की असली वजह क्या है?
इस बार सितंबर के अंत में कई राज्यों में बारिश हुई है। जिसकी वजह से सब्जी की खेती पर बुरा असर पड़ा है। वहीं, कीमतों में तेजी की दूसरी वजह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा होना भी है। तेल की कीमतें बढ़ने से ट्रांसपोर्ट का खर्चा बढ़ गया है। जिसका असर आपकी जेब पर अब पड़ रहा है।

रसोईं गैस से लेकर CNG-PNG तक हर जगह महंगाई की मार
इस महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में भले ही इजाफा नहीं हुई हो लेकिन पिछले 10 महीनों में कंपनियों ने कई बार कीमतें बढ़ाई हैं। एक जनवरी को दिल्ली में को 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये थी। जोकि एक अक्टूबर को ताजा कीमतें 884.5 रुपये हो गई हैं। पिछले दिनों 10 दिन के भीतर इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पर नहीं लग रही है लगाम
पिछले चार दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल 35-35 पैसा महंगा हो गया। मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना सहित कई राज्यों में पेट्रोल के साथ-साथ 100 रुपये प्रति लीटर का पार बिक रहा है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें