बाजार जा रही युवती को स्पे से किया और फिर सुनसान कमरे में………..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव में पड़ोस में जा रही युवती के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि युवती किसी काम से बाजार जा रही थी।

https://samachardoot.in/2021/10/17/friends-called-and-called-the-girl-to-meet-then-kidnapped-and-gang-raped-in-the-field/

 

इसी क्रम में कुछ लड़के आए और मुंह पर स्प्रे किया जिसके बाद लड़की बेहोश हो गई। फिर उसे सुनसान जगह पर एक कमरे में लाया गया जहां पांचों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे मारने की नीयत से गाड़ी में लेकर जा रहे थे।

https://samachardoot.in/2021/10/17/rising-prices-of-petrol-and-vegetables-broke-the-back-of-the-public-the-government-was-rich-people-upset/

किसी तरह मामले की सूचना परिजनों को मिली जिसके बाद लोग पहुंचे। मुफ्फसिल थाने की पुलिस भी यहां पहुंची। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया वहीं दो आरोपी फरार हैं। युवती का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इसकी सूचना पर औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी ली।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-last-rites-were-done-and-then-the-girl-was-found-alive-now-under-police-tension-read-full-news/

उन्होंने किसी तरह की तस्वीर लेने और वीडियो बनाने से मना किया। पुलिस पदाधिकारी को भी इसके लिए निर्देशित किया। सांसद ने कहा कि यह घृणित कार्य है जिसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले को चलाने की मांग की।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-rain-that-came-as-a-catastrophe-took-18-lives-the-centers-eyes-on-kerala-floods-amit-shah-said-will-help-in-all-possible-ways/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें