नशे की लत में नाबालिग लगातार कर रहे हैं अपराध, पुलिस की कार्रवाई पर उठते हैं सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाचारदूत संवाददाता की खास खबर
रायगढ़। पिछले कुछ महीनों से लूट, चोरी और हत्या जैसी संगीन वारदातों में पुलिस जांच के बाद नाबालिगों की संलिप्तता होनें से यह बात साफ हो गई है कि रायगढ़ जिले में नशे की चपेट में आने से धीरे धीरे नाबालिग हर छोटे बड़े अपराध करने से नही चूक रहे हैं। इनके पकड़े जाने के बाद कार्रवाई पर सवाल उठाने वाले लोग यह नही जानते कि किस कदर रायगढ़ जिला नशे के मकडजाल में फंस चुका है और नशे के कारोबारी सर्वाधिक शिकार युवाओं व नाबालिगों को बना रहे हैं और इसी के चलते धीरे धीरे रायगढ़ जिला अब अपराधियों का गढ़ बन गया है। कोरोना के बाद आमदनी कम और खर्चा ज्यादा होनें के साथ साथ नशे की लत में डूबे युवा अपना खर्चा चलाने के लिए अपराध का सहारा लेकर एक के बाद एक छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

ओडिसा सीमा से लगे होनंे के चलते जिले में पहले गांजा और अब कुछ दवा विक्रेताओं द्वारा बूटरम इंजेक्शन एवं नशे की गोलियां बेचे जाने से युवा इनके आदि हो चुके हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी नाबालिग बच्चों से लेकर युवा और यहां तक कि बड़े घर की लड़कियां इसका सेवन करते आ रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि कुछ थानों के सिपाहियों एवं अन्य लोगों की मिलीभगत से नशे का यह कारोबार दिन दोगुनी चार चौगुनी की गति से फैलते जा रहा है। समय समय पर पुलिस इस मामले में कार्रवाई करके नशे के सौदागरों को दबोचती है लेकिन पत्थलगांव की घटना ने यह साफ कर दिया कि लेनदेन से बड़ी आसानी से बड़ी सी बड़ी खेप नशे की एक जिले से दूसरे जिले तक निकाली जा सकती है।

रायगढ़ जिले के युवा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने अपना पद्भार ग्रहण करते ही जिले के हर थाना प्रभारियों को एक टीम बनाकर नशे की लत में डूब रहे नाबालिग व युवाओं को समझाकर इससे दूर करने की कोशिश शुरू की थी लेकिन यह अभियान भी धीमा पड़ गया है। पुलिस की इसी योजना में धीमेपन आने का फायदा नशे के सौदागर बड़े आराम से उठा रहे हैं और इसीलिए हर गली मोहल्लों में गांजे की पुडिया, अवैध शराब, अवैध इंजेक्शन के साथ साथ नशे की गोलियां बिक रही है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/friends-called-and-called-the-girl-to-meet-then-kidnapped-and-gang-raped-in-the-field/

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक टीम इसी अभियान के लिए बना देना चाहिए ताकि नशे के सौदागरों को सबक मिल सके। लैलूंगा, खरसिया, पुसौर, धरमजयगढ़ के साथ साथ रायगढ़ शहर की कई घटनाएं ऐसी हैं जिनमें पुलिस ने जांच के बाद ज्यादातर नाबालिगों को पकड़ा है। इनके पकड़े जाने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर लोग सवाल उठाने से नही चूकते लेकिन सुप्रीम कोर्ट के कानून से बंधी पुलिस इन नाबालिगों को पकड़कर केवल नियमानुसार कार्रवाई कर पाती है। अगर इस मामले में कोई ठोस योजना बने तो जिले में नशे के चलते लगातार अपराध कर रहे नाबालिगों द्वारा की जाने वाली वारदातों पर कुछ तो अंकुश लगेगा।

https://samachardoot.in/2021/10/17/rising-prices-of-petrol-and-vegetables-broke-the-back-of-the-public-the-government-was-rich-people-upset/

हाल मुकाम में हुई बड़ी घटना में एक नजर
केस 1
शहर के रामभाठा में 24 अगस्त को संजय मैदान में स्थिति सरकारी स्कूल में घुसकर नाबालिक के द्वारा दिनदहाड़े चाकू बाजी की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना में छात्र की मौत हो गई। इस घटना में 2 नाबालिकों की संलिप्तता रही।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-rain-that-came-as-a-catastrophe-took-18-lives-the-centers-eyes-on-kerala-floods-amit-shah-said-will-help-in-all-possible-ways/

केस 2
लैलूंगा विधानसभा में 22 सितंबर को चोरी की नीयत से घुसे नाबालिक चोरो के द्वारा दोहरे हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस वारदात में 3 से 4 नाबालिकों की संलिप्तता रही।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-last-rites-were-done-and-then-the-girl-was-found-alive-now-under-police-tension-read-full-news/

पेन की जगह जेब मे चाकू
जिस उम्र में जेब मे पेन और हाथ मे कापी किताब होनी चाहिए उस उम्र में आज के युवाओं के जेब से चाकू और हाथ में दारू की बोतल देखने को मिल रहा है। हर छोटी सी छोटी बात चाकूबाजी के अलावा अन्य हथियार से मारपीट कहीं भी कभी हो जा रहा है। जेब मे चाकू लेकर घूमने वाले युवा बताते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग के जरिये चाकू मंगाया गया है। जहां चाकू के अलावा अन्य सामान भी मिल जाते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-girl-going-to-the-market-was-spayed-and-then-in-a-deserted-room-read-full-news/

चिंता का विषय
जिले में लगातार अपराधिक घटनाओं में नाबालिको की बढ़ती संलिप्तता चिंता का कारण बनते जा रही है। हर दूसरे से तीसरे दिन जिले में घटित होने आपराधिक घटनाओं में जैसे मारपीट, चोरी, चाकूबाजी, घर व दुकानों के अलावा बाइक चोरी, मर्डर में एक न एक नाबालिक इन घटनाओं में शामिल रहता जरूर है। रायगढ़ जिले में होने वाली अपराधिक घटनाओं में नाबालिकों की संलिप्तता रोकने कोई जागरूकता कार्यक्रम या कोई मुहिम चलाने की जरूरत है। ताकि आपराधिक घटना में शामिल होकर किसी नाबालिक का भविष्य खराब न हो और वह पढ़ लिखकर समाज हित में नेक कार्य करे।

https://samachardoot.in/2021/10/17/accident-like-jashpur-in-chhattisgarh-durga-idol-immersion-procession-trampled-by-car-4-injured-watch-video/

लॉकडाउन 2020 से बढ़ने लगी घटना
कोरोनो के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 2020 में पूरे जिले में लॉकडाउन लगा दिया गया था। इस दौरान बहुत ही ज्यादा जरूरी वाले संस्थान जैसे हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकाने बन्द थी। इस दौरान शराब दुकानें भी बंद रही, और शराब का सेवन करने शराब नही मिलने की वजह कम दर पर मेडिकल स्टोर में चोरी छिपे बिकने वाले नशीले टेबलेट व इंजेक्शन का सेवन करने लगे। इस नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति के अनुसार जो भी इस नशे का सेवन कर लेता है, उसके मन मे डर पूरी तरह खत्म हो जाता है और वह बडी से बड़ी घटना को आसानी से अंजाम दे सकता है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/it-is-costly-for-the-young-man-to-go-to-his-in-laws-house-the-family-got-married-read-the-whole-matter/

क्या है बूटरम ?  
मेडिकल दुकान के संचालक बताते हैं कि बूटरम हायर पेन किलर है। इसका उपयोग प्रेनेंसी या फिर किसी सर्जरी के वक्त इसका उपयोग डाक्टर के द्वारा किया जाता है। ताकि संबंधित मरीज को असहनीय दर्द होता तो उस दर्द से राहत मिल सके। तब यह इंजेक्शन लगाया जाता है। जो बिना डाक्टरी परामर्श से ही दिया जा सकता है। बूटरम नारकोटिक्स ड्रग में आता है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-village-was-submerged-in-water-80-years-ago-suddenly-appeared-in-this-condition-read-full-news/

गली गली में गांजा गैंग
सस्ते नशे में एक नाम गांजा का भी जो किसी भी गली मोहल्ले के अलावा ग्रामीण छेत्रो में आसानी से 20 रुपये से शुरू होकर हजार रुपये तक में मिल जाता है। हर गली मोहल्लों में नाबालिकों से लेकर युवाओं की टोली अलग अलग समूह बनाकर सुबह से देर रात तक इस सस्ते नशे का सेवन करते आसानी से देखे जा सकते हैं। इनमें बड़े घर की लड़कियां व कालेज में पढ़ने वाली युवतियां भी शामिल रहती है। यह सब देख कर ये कहना गलत नही होगा अब गली गली में गांजा गैंग बन चुका है। इस नशे का सेवन करने वाले व्यक्ति ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया जो भी इस नशे का सेवन करता है। उसे सही गलत में फर्क नही दिखता और कुछ भी घटना को अंजाम देने वह जरा भी नही सोचता।

https://samachardoot.in/2021/10/17/three-faced-snake-appeared-people-were-surprised-when-the-truth-came-out/

अवैध शराब की बिक्री बढ़ी
लॉकडाउन 2020-21 में जहां जिले में सभी दुकाने बंद थी। ऐसे में शराब पीने के शौकीन कोचियों के द्वारा चोरी छिपे पड़ोसी ओड़ीसा से लाया हुआ शराब तिगुने चौगुने दाम में खरीदने को मजबूर थे। इस स्थिति को देखकर अब पहले से ज्यादा शराब कोचिये हर गली मोहल्ले में सक्रिय हो गए है। हर गली मोहल्लों में सुबह से देर रात तक आसानी से लोगों को शराब मिल जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/son-jailed-in-drugs-case-wants-to-give-kidney-to-ailing-father-supreme-court-orders-this/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें