औरंगाबाद जिले के फेसर रेलवे स्टेशन पर चूहों ने कंप्यूटर सिस्टम से जुड़े तारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। अब इसके कारण यहां टिकट नहीं मिल रहा है। यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को बेटिकट ही जाना पड़ रहा है। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं घट चुकी हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/17/friends-called-and-called-the-girl-to-meet-then-kidnapped-and-gang-raped-in-the-field/
जानकारी के अनुसार फेसर स्टेशन रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटर सिस्टम का तार चूहों ने काट दिया। सोमवार को जब यात्री टिकट लेने पहुंचे तो पता चला कि टिकट बुकिंग का कार्य बंद है।
https://samachardoot.in/2021/10/17/rising-prices-of-petrol-and-vegetables-broke-the-back-of-the-public-the-government-was-rich-people-upset/
रेल यात्री मंटू कुमार, रजनीश कुमार, पंकज कुमार, पप्पू कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि सुबह से भी यहां भीड़ लगी हुई है। करीब दो सौ यात्री यहां पहुंचे हुए थे लेकिन टिकट नहीं दी गई। स्टेशन प्रबंधक की लापरवाही के कारण यह समस्या हो रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/17/the-last-rites-were-done-and-then-the-girl-was-found-alive-now-under-police-tension-read-full-news/
कहा कि पहले से सिस्टम को दुरुस्त नहीं रखा जाता है। बिना टिकट के सफर करना मुश्किल है। भभुआ- पटना इंटरसिटी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया पैसेंजर, आसनसोल- वाराणसी पैसेंजर, धनबाद-डेहरी पैसेंजर सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होता है। इसके कारण यहां से प्रत्येक दिन सैकड़ों यात्री काम करने दूसरी जगह पर जाते हैं।
https://samachardoot.in/2021/10/17/the-girl-going-to-the-market-was-spayed-and-then-in-a-deserted-room-read-full-news/
इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि चूहों ने तार काट दिया है जिसके कारण टिकट काटने का कार्य बंद है। इसकी सूचना वरीय स्तर पर दी गई है। अल्पकालिक व्यवस्था भी कर दी गई है।
https://samachardoot.in/2021/10/17/it-is-costly-for-the-young-man-to-go-to-his-in-laws-house-the-family-got-married-read-the-whole-matter/
अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन पर 10 मिनट तक इन ट्रेनों का ठहराव होगा और उस दौरान यात्री वहां से टिकट ले लेंगे। उन्हें वहीं पर टिकट उपलब्ध कराया जाएगा ताकि आगे की यात्रा के लिए परेशानी ना हो।
https://samachardoot.in/2021/10/17/minors-are-continuously-committing-crimes-in-drug-addiction-questions-arise-on-police-action/









