एक लाख रुपये न देने पर पति के सिर पर सवार हुआ खून, पत्नी को कुल्हाड़ी से……………………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महोबा के श्रीनगर में रुपये न देने पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

https://samachardoot.in/2021/10/17/friends-called-and-called-the-girl-to-meet-then-kidnapped-and-gang-raped-in-the-field/

सिजहरी गांव के छिदू कुशवाहा (64 ) पत्नी परमी (60) के साथ गांव के बाहर खेत में बने मकान में रहता था। साथ में ही बहू फूल कुमारी एवं पुत्र परशुराम भी बच्चों समेत रहते है। पुत्र मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम जयोराहा में खेती किसानी करता था।

https://samachardoot.in/2021/10/17/rising-prices-of-petrol-and-vegetables-broke-the-back-of-the-public-the-government-was-rich-people-upset/

पति एवं पुत्र खेती एवं काम करने से जो पैसा बचा था पत्नी के साथ जाकर बैंक में जमा कर देता था। 2 दिन पूर्व पति सिद्धू ने पत्नी से 1 लाख रुपए की मांग की तो पत्नी ने असमर्थता जताते हुए कहा कि इतना रुपया नहीं है। इस पर दोनों में अनबन हो गई।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-last-rites-were-done-and-then-the-girl-was-found-alive-now-under-police-tension-read-full-news/

रविवार की रात करीब 11 बजे परमी अपने नाती चंद्रभान के साथ छत पर सो रही थी कि अचानक पति छत पर चढ़ गया और सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरु कर दिए।

https://samachardoot.in/2021/10/17/the-rain-that-came-as-a-catastrophe-took-18-lives-the-centers-eyes-on-kerala-floods-amit-shah-said-will-help-in-all-possible-ways/

घटना के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के पुत्र परशुराम ने अपने पिता के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें