प्रेमी के घर में विवाहिता ने की खुदकुशी, प्रेमी से शादी के लिए छोड़ चुकी थी पति को, ये है पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीवान में शादी शुदा प्रेमी के प्यार में पागल एक विवाहिता ने प्रेमी के घर में ही खुदकुशी कर ली। प्रेमिका ने प्रेमी के घर में खुद को फंदे से लटका कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। यह सनसनीखेज वारदात नगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले की है। मृत प्रेमिका की पहचान कुसुम कुमारी के रुप में हुई है जो रामनगर सतपोखरिया महादलित बस्ती के रहने वाली थी।

https://samachardoot.in/2021/10/18/by-kidnapping-the-girl-the-poor-made-her-a-victim-of-lust-after-carrying-out-the-incident-she-fled-on-the-way/

जानकारी मिली है कुसुम कुमारी का राजन से काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन तीन साल पहले राजन की शादी एक दूसरी लड़की के साथ कर दी गयी। राजन ने अपने परिवार मे भी यह बात नही बताई थी कि उसे कुसुम से प्रेम है।

https://samachardoot.in/2021/10/18/now-two-girls-were-trampled-by-a-police-car-in-punjab-angry-people-blocked-the-highway/

इसी वजह से राजन की मां ने अपने पुत्र की शादी करा दी थी। राजन की शादी हो जाने पर कुसुम के भी परिजनों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से करा दी थी। इसी बीच राजन ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया।

https://samachardoot.in/2021/10/18/rats-gnawed-railway-stations-computer-wires-passengers-forced-to-travel-without-ticket-read-full-news/

राजन का आरोप है कि उसकी पत्नी मानसिक रुप से बीमार थी और उससे झगड़ती रहती थी। राजन ने जब अपनी पत्नी को छोड़ दिया तो कुसुम ने भी अपने पति और ससुराल को छोड़ दिया और राजन से शादी करने के लिए गांव आकर रहने लगी।

https://samachardoot.in/2021/10/18/fathers-compulsion-if-the-ambulance-was-not-found-then-tied-the-cot-in-the-bike-and-took-the-daughter-to-the-hospital-read-full-news/

करीब रहने के लिए प्रेमी के घर में पकड़ लिया था काम
राजन से करीब रहने के लिए कुसुम ने राजन के घर में काम पकड़ लिया। कुसुम लंबे समय से सुबह राजन के घर आती थी और शाम को जाती थी। कुसुम राजन से के लिए दिल से तैयार थी। इधर, राजन कुसुम से शादी के लिए मना कर रहा था क्योंकि वह अभी शादी करना नहीं चाहता था। रविवार को भी कुसुम रोज की तरह राजन के घर आ गयी। उसने राजन के घर में काम भी किया। कुसुम राजन का घर संभालती थी। राजन भी घर में ही था। इसी दौरान दोनो के बीच वाद विवाद हो गया। राजन घर में जाकर सो गया और कुसुम ने उसी के घर में आत्महत्या कर लिया.

https://samachardoot.in/2021/10/18/here-is-the-mysterious-gold-deposit-if-the-door-opens-india-will-leave-the-world-behind/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें