नदी में आई बाढ़ में फंसा हाथी, वायरल वीडियो में देखें कैसे किया रेस्क्यू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई है। हल्द्वानी में गौला नदी के ऊफान कारण एक पुल का एक हिस्सा गिरने की भी खबरें सामने आई हैं।

नदी में बाढ़ आने के सीन वायरल हो गए हैं। ऐसे विचलित करने वाले वीडियो के बीच, नैनीताल में गौला नदी में फंसे हाथी का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी नदी में फंस गया है और तैरकर किनारे की तरफ जाने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
यहां देखे वीडियो:

 

IFS अधिकारी सुरेंद्र मेहरा ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो दो देखकर लोग सदमे में है। लोग इस वीडियो को देखकर हाथी की हालत पर अफसोस जता रहे थे। क्लिप में, हाथी को असहाय रूप से बाढ़ वाले क्षेत्र से बाहर निकलने का प्रयास करते देखा जा सकता है।

इस वीडियो को 8,000 से ज्यादा देखा जा चुका है। लोगों ने वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। बाढ़ को ‘मानव निर्मित’ आपदा करार देने से लेकर हाथी की स्थिति के बारे में पूछताछ करने तक लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया दी।

कुछ वन अधिकारियों की मदद से हाथी ने स्पष्ट रूप से अपनी सुरक्षा के लिए अपना रास्ता बना लिया। संदीप कुमार ने कहा, “जैसे ही हमें सूचना मिली, वन विभाग की एक टीम भेजी गई। हाथी नदी पार कर देव रामपुर की ओर बढ़ गया था। वन विभाग ने जंगल की ओर अपना रास्ता बना लिया है। उसकी आवाजाही पर नजर रखी जा रही है।”

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें