टीवी लाइव रिपोर्टिंग के दौरान कई बार कुछ ऐसा हो जाता है कि उसकी चर्चा होने लगती है और चूंकि यह लाइव होता है इसलिए इसका वीडियो भी वायरल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया जिसमें एक न्यूज एंकर टीवी पर मौसम समाचार पढ़ रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ कि हड़कंप मच गया। जब वह समाचार पढ़ रही थी, ठीक इसी दौरान स्क्रीन पर पोर्न वीडियो चलने लगा।
https://samachardoot.in/2021/10/20/man-trapped-in-strong-current-of-water-sikh-youth-saved-by-making-rope-of-turban/
दरअसल, यह घटना अमेरिका के एक स्थानीय चैनल की है। ‘डेली मेल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस टीवी चैनल पर मौसम की जानकारी देने वाले कार्यक्रम में एक महिला न्यूज एंकर मौसम के बारे में दर्शकों को बता रही थी और उसके पीछे स्क्रीन पर मौसम का अपडेट दिया जा रहा था। एंकर सामने स्क्रीन की तरफ देख रही थी और बैकग्रॉउंड में विजुअल चल रहे थे।
https://samachardoot.in/2021/10/20/elephant-trapped-in-river-flood-see-how-it-was-rescued-in-viral-video/
इसी दौरान जब एंकर जानकारी दे रही थी तभी अचानक उसके पीछे मौसम के विजुअल की बजाय पोर्न वीडियो चलने लगा। आश्चर्य की बात यह कि एंकर को पता भी नहीं चल पाया कि उसकी पीठ के पीछे क्या चल रहा है। जब इस बात की जानकारी किसी को लगी तो फौरन उस विजुअल को बंद कर दिया गया। लेकिन तब तक इस घटना के चलते हड़कंप मच गया था क्योंकि लोग इसे लाइव देख रहे थे।
https://samachardoot.in/2021/10/20/a-predator-made-on-denial-of-love-stabbing-a-girl-preparing-for-modeling/
जब एंकर को इस बात का पता चल कि उनके पीछे पोर्न वीडियो चल रहा है तो वह सकपका गई। फिलहाल वह वीडियो बंद किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक इसी दौरान चैनल को फोन आने लगे और बताया गया कि उसकी स्क्रीन पर मौसम अपडेट की बजाय पोर्न वीडियो चल रहा है। इतना ही नहीं कई दर्शकों ने इस चैनल की शिकायत पुलिस में भी कर दी। इसके बाद यह मामला पुलिस की संज्ञान में भी चला गया।
https://samachardoot.in/2021/10/20/the-team-was-doing-boring-in-the-school-suddenly-the-fire-started-coming-out-instead-of-water-read-full-news/
उधर इस पूरी घटना के बाद चैनल ने अपने दर्शकों से माफी मांगी है। अपने एक बयान में चैनल ने बताया कि ऐसा भविष्य में फिर कभी ना हो, इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये कैसे हुआ। जबकि पुलिस ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/a-900-year-old-terrible-sword-found-in-the-sea-a-sign-of-the-soldiers-of-the-crusade-read-full-news/









