उसने फांसी लगाने से पहले दीवार पर लिख दिया… मेरी मौत के जिम्मेदार नमो पटेल और पुलिस……….पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। एक व्यक्ति ने थाने में हुए शिकायत और उसके बाद पुलिस पुछताछ होने के बाद अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दीवार पर यह भी लिख दिया कि नमो पटेल और …. पुलिस ने जान ली है। पुलिस के अलावा एक और शब्द लिखा गया है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मार्ग कायम कर शव पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।

https://samachardoot.in/2021/10/20/cash-up-to-20-thousand-rupees-will-reach-home-on-your-one-call-know-this-facility-of-sbi/

पुलिस के अनुसार मृतक ईश्वर सिदार कोतरा रोड थानान्तर्गत उसरौट का रहने वाला था। कुछ दिन पहले उसके चाचा ने उसके खिलाफ मारपीट की शिकायत पुलिस से की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे थाने बुलाया था और पूछताछ की गई थी। कहा जा रहा है कि पुछताछ के दौरान ही उससे मारपीट की गई थी जिसके बाद उसने आत्महत्या कर लिया।

https://samachardoot.in/2021/10/20/the-bride-arrived-in-her-wedding-by-driving-people-fell-in-love-after-seeing-her-on-social-media/

दूसरी ओर ग्रामीण दबी जुबान से गांव के ही एक रसूखदार का नाम ले रहे हैं। उनका कहना है कि उसने इसे धमकी दी थी कि पुलिस से तुम्हें बड़े केस में फंसवा दूंगा इससे डरकर उसने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले दीवार पर इस तरह से लिखे जाने का भी ग्रामीण अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं। रसूखदार का मतलब नमो पटेल निकाला जा रहा है।

https://samachardoot.in/2021/10/20/doctors-did-miracle-successful-transplant-of-pig-kidney-in-human-body-read-full-news/

इस मामले में कोतरा रोड थाना प्रभारी चमन सिन्हा ने मुनादी को बताया कि मृतक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध था और उसे सिर्फ बयान लेने के लिए ही बुलाया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक शराब पीने का आदी था और शराब के नशे में ही उल जलूल हरकत करए रहता था। पूर्व में भी उसके खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उसने आत्महत्या से पहले दीवार पर लिखा है कि नमो पटेल और पुलिस ने जान ली है।

https://samachardoot.in/2021/10/20/anchor-was-giving-weather-information-on-tv-suddenly-porn-started-running-on-the-screen-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें