रायगढ। रायगढ़ जिले की ओडीसा सीमा से लगे इलाकों में गांजे की बढ़ती तस्करी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने अलग अलग थानों में कड़े निर्देश देकर पेट्रोलिंग करने के साथ साथ ओडिसा तरफ से आने वाली हर गाड़ी की सघन जांच के आदेश दिए हैं और इस पर अब सफलता भी मिल रही है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/cash-up-to-20-thousand-rupees-will-reach-home-on-your-one-call-know-this-facility-of-sbi/
आज दोपहर शहर के भीतर लगभग दो क्विंटल से भी अधिक गांजे की बड़ी तस्करी को पुलिस ने नाकाम किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश पर दो गांजा तस्कर को उस वक्त पकड़ा गया जब वे रायगढ़ शहर से जशपुर की तरफ एक वाहन के ड्रम में छुपाकर गांजे की तस्करी कर रहे थे।
https://samachardoot.in/2021/10/20/when-the-cobra-reached-the-police-station-seeking-justice-after-the-death-of-the-serpent-and-kept-spreading-its-hood-read-full-news/
अभिषेक मीणा ने बताया कि जब वाहन को रोककर जांच की गई तब 6 से अधिक ड्रमों के भीतर बड़ी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजारों में कीमत लाखों में है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/this-single-mother-was-sentenced-to-death-for-possessing-drugs-read-full-news/
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा ने बताया कि पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ जारी है। साथ ही साथ इनके वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए दोनों युवकों के नाम पूरण वैष्णव शंकरनगर धांगरडिपा का रहने वाला हैं वहीं दूसरा युवक राकेश गुप्ता वह किरोड़ीमल नगर का रहने वाला है। इन दोनों को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
https://samachardoot.in/2021/10/20/the-bride-arrived-in-her-wedding-by-driving-people-fell-in-love-after-seeing-her-on-social-media/
बड़े मामले पकड़ने के बाद थानेदार नही उठाते फोन
गांजे की बड़ी तस्करी में छापेमारी के बाद सफलता मिलने से कार्रवाई करने वाले थानेदार पूरे मामले की जानकारी देने से कतराते हैं चूंकि ऐसे बड़े मामलों में लेनदेन करके तस्करों को छोड़े जाने की शिकायतें आम हो चली है और इस लिए मौके पर जब्त कार्रवाई के संबंध में प्रेस जगत के लोग संबंधित थानेदार को फोन करते हैं तो वे अंजान बनकर फोन नही उठाते। ऐसे मामलों में पुलिस अधीक्षक ने साफ तौर पर कहा है कि बड़ी या छोटी घटना की पूरी जानकारी पारदर्शिता के साथ जनता तक पहुंचनी चाहिए लेकिन शहर कोतवाल सहित अन्य थानों के प्रभारी लगातार लापरवाही बरत रहे हैं।








