बिलासपुर। बिलासपुर संभाग के मल्हार नगर पालिका अधिकारी के साथ अध्यक्ष द्वारा मारपीट व गाली गलौज के साथ साथ जान से मारने की धमकी देने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज की गई है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/ganja-is-smuggled-in-many-states-at-low-prices-from-here-know-how-this-game-happens-read-full-news/
इस पूरे मामले को लेकर मुख्य नगर पालिका संघ ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी अध्यक्ष तथा अन्य के विरू सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तत्काल गिरफ्तारी के लिए भी मोर्चा खोल दिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/where-did-the-minors-watch-porn-for-refusing-to-give-death-sentence-to-a-6-year-old-girl-read-full-news/
एक जानकारी के अनुसार मल्हार नगर पंचायत के सीएमओ गिरीश कुमार चंद्रा जब अपने कार्यालय में काम कर रहे थे तब नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष अनिल कुमार द्वारा चेंबर में बुलाकर न केवल गाली गलौज की गई बल्कि कॉलर पकड़ते हुए मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
https://samachardoot.in/2021/10/23/she-used-to-get-trapped-by-making-nude-calls-then-the-game-of-blackmailing-used-to-start-police-arrested/
इसकी रिपोर्ट करने के बाद पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार के खिलाफ 294,506,323, 34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
https://samachardoot.in/2021/10/23/here-the-figures-of-deaths-from-corona-scared-666-lives-were-lost-in-1-day-16326-new-cases-were-found/
इस पूरे मामले को लेकर मल्हार नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी सहित नगर पालिका संघ ने भी घटना की निंदा करते हुए तत्काल मल्हार नगर पंचायत के अध्यक्ष अनिल कुमार को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/if-you-help-the-injured-in-road-accidents-then-you-will-get-a-reward-of-up-to-one-lakh-know-where-to-give-information/
यह घटना कल दोपहर उस वक्त घटी जब मल्हार नगर पंचायत के सीएमओ को अध्यक्ष अनिल कुमार ने अचानक चेंबर में बुलाया और उसके बाद गाली गलौज करते हुए पिटाई कर दी। बहरहाल इस मामले में एफआईआर के बाद पुलिस क्या कार्रवाई कर रही है इसकी जानकारी नही है लेकिन पूरे मामले को लेकर नगर पालिका संघ ने मोर्चा खोल दिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/if-the-matter-was-not-made-in-the-division-of-land-then-the-nephews-stabbed-the-father-and-son-read-full-news/









