क्या कोई मां अपनी संतान की जान ले सकती है? इस बात की कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऐसा ही एक चौंकाने वाला प्रकरण सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी तीन महीने की बच्ची की जान ले ली। हैरानी की बात यह है कि बच्ची को मारने का रास्ता तलाश करने के लिए महिला ने गूगल की मदद ली। पुलिस ने केस दर्जकर मां को हिरासत में ले लिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/22/ganja-is-smuggled-in-many-states-at-low-prices-from-here-know-how-this-game-happens-read-full-news/
बताया जाता है कि हत्या से पहले दो दिन तक मां गूगल पर बच्ची की हत्या के तरीकों के बारे में सर्च करती रही। न्यूज 18 के मुताबिक इसके बाद 12 अक्टूबर को उसने अपनी योजना को अंजाम दे डाला। उसने अपनी बच्ची को पानी में डुबोकर उसकी जान ले ली।
https://samachardoot.in/2021/10/22/where-did-the-minors-watch-porn-for-refusing-to-give-death-sentence-to-a-6-year-old-girl-read-full-news/
इससे पहले महिला के पति, सास और ससुर ने भी हत्या के लिए महिला पर ही शक जताया था। लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार करने से पहले ठोस सबूत ढूंढ रही थी। जैसे ही पुलिस के हाथ सबूत लगा, उसने महिला को अरेस्ट कर लिया।
https://samachardoot.in/2021/10/23/she-used-to-get-trapped-by-making-nude-calls-then-the-game-of-blackmailing-used-to-start-police-arrested/
उज्जैन के खाचरौद में स्टेशन रोड पर अर्पित रहते हैं। उनकी फरवरी 2019 में स्वाति से शादी हुई थी। कुछ दिन पहले ही उनके बच्ची पैदा हुई थी। घर में सभी राजी-खुशी रह रहे थे कि 12 अक्टूबर को उनकी तीन महीने की बच्ची गायब हो गई। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। जांच में पता चला कि जिस दिन घटना हुई उस दिन घर में केवल स्वाती ही थी।
https://samachardoot.in/2021/10/23/here-the-figures-of-deaths-from-corona-scared-666-lives-were-lost-in-1-day-16326-new-cases-were-found/
बच्ची इतनी छोटी थी कि वह खुद से बाहर जा नहीं सकती थी। जब स्वाती से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने सच बयां कर दिया। बच्ची का शव घर की तीसरी मंजिल पर टंकी से बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि 10 अक्टूबर को उसने मोबाइल पर बच्ची को मारने के उपाय के बारे में सर्च किया था।
https://samachardoot.in/2021/10/22/first-made-friendship-with-a-woman-then-gang-raped-with-friends-not-only-this-blackmailed-by-making-a-video-and-then-read-full-news/








