अक्सर आपने देखा होगा कि सांप को देखकर कई बहादुर लोग डर जाते हैं। वहीं ज्यादातर लोग इन्हें मारने की कोशिश करते हैं। मगर बिहार में इसका उलट नजारा देखने को मिला। यहां एक फॉरेस्ट गार्ड ने न केवल कोबरा परिवार के जहरीले सांप बैंडेड करैत को बचाया बल्कि ग्रामीणों को शिक्षित भी किया। गार्ड का ग्रामीणों को समझाने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://samachardoot.in/2021/10/25/celebrated-birthday-of-dead-wife-and-then-took-life-of-04-children-and-committed-suicide-read-full-news/
दरअसल, फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार ने किशनगंज जिले के फरिंगोला गांव से जहरीले सांप को पकड़ा। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिन भाई-बंधु ने हमें इसकी सूचना दी उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। ये भी एक जीव है।
https://samachardoot.in/2021/10/25/the-auto-wala-took-away-the-married-woman-the-woman-took-40-lakh-rupees-with-her-and-read-full-news/
https://twitter.com/DipakKrIAS/status/1451841268703584256?s=20
https://samachardoot.in/2021/10/25/girlfriends-accident-happened-boyfriend-kept-this-promise-before-death/
हमें इनसे डरने की जरूरत नहीं है। केवल थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ये भी पर्यावरण का एक अंग हैं। इनके बिना समझिए कि धरती का जीवन अधूरा है।
https://samachardoot.in/2021/10/25/identified-in-the-tour-proposed-marriage-and-made-physical-relationship-later-read-full-news/
वायरल वीडियो में अनिल कुमार कहते हैं, ‘भगवान ने किसी मकसद से इन्हें बनाया है। लोग इसे मार देते हैं। हम इसे आजाद कर देंगे। हमारी अपील है कि कभी भी ऐसा मौका आता है तो उसे मारे नहीं और आपकी सेवा में हम लोग हमेशा तत्पर हैं। किसी भी समय, चाहे रात के 12 बज रहे हों, आप लोग फोन करके सेवा ले सकते हैं। मैं आप लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं।’
https://samachardoot.in/2021/10/25/girlfriends-accident-happened-boyfriend-kept-this-promise-before-death/
इस वीडियो को आईएएस अधिकारी दीपक कुमार सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक साथ हम ये कर सकते हैं, एक साथ हम करेंगे।
https://samachardoot.in/2021/10/26/this-thief-is-a-vip-sir-used-to-steal-from-jaguar-police-of-12-states-were-looking-for-2-crores-read-full-news/
बिहार के किशनगंज के फिरिंगोला गांव से हमारे वन अधिकारियों ने तराई क्षेत्र में पाए जाने वाले अत्यधिक जहरीले बैंडेड करैत को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जागरूकता पैदा करने के लिए ऐसे भाषण के लिए फॉरेस्ट गार्ड अनिल कुमार को सलाम।’








