डेंगू के इन 10 लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, जल्दी स्वस्थ होने के लिए जरूर खाएं ये चार चीजें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश में अब भले ही पहले की तरह कोरोना वायरस के मामले तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच डेंगू ने अपने पांव तेजी से पसार लिए हैं और देश के कई हिस्सों में लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। ऐसा नहीं कि डेंगू पहली बार सामने आया हो, बल्कि इसके मामले हर साल ही सामने आते हैं, लेकिन इस साल इसका प्रकोप काफी बढ़ रहा है। वहीं, मौसम में बदलाव होने के बाद से तो इसमें तेजी देखी जा रही है। ऐसे में हम इस डेंगू से बीमार न पड़े, इसके लिए हमें खुद का और अपने परिवार का बचाव करना बेहद जरूरी है। इसके कुछ गंभीर लक्षण हैं और कुछ चीजों का सेवन करके आप खुद का बचाव भी कर सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/27/the-bull-had-gone-to-the-forest-for-grazing-did-not-return-home-overnight-the-dead-body-was-found-in-the-forest-in-the-morning-read-full-news/

 

ये हैं लक्षण:-
-खून के साथ उल्टी होना
-रक्तस्त्रावी बुखार आना
-शरीर पर चकत्ते होना
-पेट में गंभीर दर्द होना
-लिवर खराब होने की शुरुआत होना
-थका हुआ महसूस होना
-पेट से जुड़ी दिक्कतें होना
-तेजी से सांस लेना/सांस लेने में दिक्कतें
-मसूड़ों और नाक से खून निकलना।

 

https://samachardoot.in/2021/10/27/here-the-fire-created-orgy-more-than-a-dozen-houses-were-burnt-to-ashes-one-injured-read-full-news/

 

सब्जियों का जूस
डेंगू के मरीज को तरल पदार्थ देना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप ऐसी सब्जियां जो विटामिन और मिनरल्स से भरपूर हों, इनका जूस निकालकर डेंगू के मरीज को दिया जा सकता है। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

https://samachardoot.in/2021/10/27/the-colonel-was-accused-of-raping-her-husband-by-drinking-alcohol-now-the-investigation-of-the-woman-has-also-started-know-the-reason/

 

पपीते के पत्ते का रस
डेंगू के बुखार में मरीज को पपीते के पत्ते का रस देना चाहिए, क्योंकि इसे काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, पपीते के पत्ते में काइमोपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं। ऐसे में ये ब्लड के प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/27/fire-broke-out-in-the-firecracker-shop-here-5-people-died-many-scorched-read-full-news/

 

अनार
डेंगू का मरीज अनार का सेवन कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन- के, बी और सी, जिंक, ओमेगा-6, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। वहीं, अनार का सेवन करने से खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा ये प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है। आप घर पर इसका जूस निकालकर सेवन कर सकते हैं।

https://samachardoot.in/2021/10/26/after-killing-her-husband-she-slept-with-the-dead-body-carried-out-the-incident-with-her-lover-read-full-news/

 

नारियल पानी
नारियल पानी का सेवन करना भी डेंगू के मरीज के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से मरीज की इम्यूनिटी मजबूत होती है और उसे डेंगू जैसे रोग से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर की कमजोरी दूर करने में भी नारियल पानी काफी सही माना जाता है।

https://samachardoot.in/2021/10/26/when-forest-guard-caught-poisonous-snake-told-people-dont-kill-them-inform-us-watch-viral-video/

 

नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।

https://samachardoot.in/2021/10/26/this-thief-is-a-vip-sir-used-to-steal-from-jaguar-police-of-12-states-were-looking-for-2-crores-read-full-news/

 

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें