किडनैपिंग का ड्रामा करके अपने ही पति से मांगे पैसे, यूं हुआ खुलासा……………… पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति-पत्नी के रिश्तों पर कई बार अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, ब्लैकमेलिंग की भी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पत्नी ने तो गजब कर दिया। स्पेन की एक महिला ने अपने ही पति से फर्जी में पैसे ऐंठ लिए। यह सब तब हुआ जब महिला ने अस्पताल में पड़े अपने पति के लाखों रुपये अपनी किडमैपिंग का ड्रामा रचकर ले लिया।

https://samachardoot.in/2021/10/28/pregnant-girl-gave-birth-to-a-child-by-watching-a-video-on-youtube-at-home-parents-did-not-even-notice/

दरअसल, यह घटना स्पेन की है। ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह महिला काफी जुआ खेलती थी और उसे जुए की लत लग चुकी थी। जबकि उसके पति की तबीयत खराब रहती थी और वह अस्पताल में पड़ा था। इसी दौरान उसने पति को फोन पर कहा कि उसे कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है और उसकी रिहाई के बदले करीब 5 लाख रुपये की डिमांड कर रहे हैं। इसके बाद पति ने वह पैसे महिला को भेज दिए।

https://samachardoot.in/2021/10/28/road-accidents-will-be-curbed-modi-government-is-going-to-do-this-work-for-truck-drivers/

 

महिला के पति ने वह पैसे किसी के हाथ भिजवाए लेकिन साथ ही पति ने पुलिस को पूरी कहानी बताकर पत्नी का मोबाइल नंबर भी दे दिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। उधर पैसे पाने के बाद महिला एक मॉल में घुस रही थी और उसी दौरान पुलिस ने उसे देख लिया। पुलिस को जैसे ही शक हुआ उसने महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू किया तो महिला के बयान से ही पता चल गया कि यह सब महिला का किया धरा है।

https://samachardoot.in/2021/10/28/murders-carried-out-with-the-help-of-snakes-in-india/

 

आखिरकार पुलिस ने यह कहानी महिला के पति को भी बता दी। फिलहाल महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया है लेकिन केस की सुनवाई चलती रहेगी। पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि जांच में यह पाया गया है कि कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला ने ही यह खेल रचा है। हालांकि महिला स्वीकार नहीं कर रही है। लेकिन धीरे-धीरे जब जांच बढ़ेगी तो मामला सामने आएगा।

https://samachardoot.in/2021/10/28/lockdown-returned-here-again-11-days-ban-after-record-number-of-new-corona-cases-and-deaths/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें