राजधानी लखनऊ में लोगों को सस्ती दरों पर आल, प्याज, टमाटर उपलब्ध कराने के लिए 250 दुकानें खोली जा रही हैं। जिलाधिकारी ने मंडी का निरीक्षण किया इसके बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
https://samachardoot.in/2021/10/28/pregnant-girl-gave-birth-to-a-child-by-watching-a-video-on-youtube-at-home-parents-did-not-even-notice/
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि आल, प्याज, टमाटर के भाव बदलते रहते हैं, बावजूद इसके मंडी में कम रहता है। जनपद के लोगों को राहत दिलाने के लिए मंडी की दरों पर इनकी बिक्री होगी। उदाहरण के लिए गुरुवार को मंडी में आलू 10 से 12, प्याज 23 से 24, टमाटर 35 रुपए का भाव चल रहा है।
https://samachardoot.in/2021/10/28/road-accidents-will-be-curbed-modi-government-is-going-to-do-this-work-for-truck-drivers/
आमजन के लाभ के लिए रिटेल काउंटर खोले जा रहे हैं। इनमें से 200 केन्द्रों पर मंडी के भाव में आलू प्याज टमाटर की बिक्री होगी। शहर के 110 वार्डों में स्थित 200 राशन की दुकानों से शुरुआत होगी। लखनऊ में 600 राशन की दुकानें हैं। सस्ती सब्जियों की शहर के हर कोने में दुकान होगी। इसके अलावा मोबाइल गाड़ियां भी होंगी। साथ 12 अन्य दुकानें मंडी के माध्यम से चलाएंगे।
https://samachardoot.in/2021/10/28/murders-carried-out-with-the-help-of-snakes-in-india/
कलेक्ट्रेट में सब्जी व्यापारियों और आढ़तियों की बैठक में डीएम ने साफ किया कि जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनावश्यक रूप से सब्जियों का भंडारण न किया जाए। डीएम ने बैठक के बाद सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी का निरीक्षण भी किया। डीएम ने नगर निगम को आलू, प्याज, टमाटर सस्ती दरों पर बेचने के लिए 15 मोबाइल वैन चालू करने का निर्देश दिया। साथ ही एडीएम सिविल सप्लाई को 10 वैन तत्काल शुरू करने को कहा। डीएम ने कहा कि 25 वैन 110 वार्डों में घूमेंगी। प्रत्येक चार वार्ड में एक वैन रहेगी। डीएम ने आम जनमानस की सुविधा के लिए कंट्रोल कमांड सेंटर पर अधिक मूल्य वसूली की शिकायत की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया है।
https://samachardoot.in/2021/10/28/lockdown-returned-here-again-11-days-ban-after-record-number-of-new-corona-cases-and-deaths/
आढ़तियों ने डीएम से शिकायत की है कि शहर के कुछ प्रवेश मार्गों पर फल-सब्जियां ला रहे वाहनों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है। मड़ियांव में आईआईएम रोड के पास, अमौसी एयरपोर्ट के पास, थाना कृष्णानगर और सरोजनीनगर के पुलिसकर्मी गाड़ियों को रोक ले रहे हैं। इससे फल सब्जियां खराब हो जाते हैं। समय से गाड़ी मंउी तक नहीं पहुंच पातीं जिससे सप्लाई पर असर पड़ रहा है। यहां तक कि नैफेड की गाडियों को भी रोका जा रहा है। इस कारण माल कम होता है और मूल्य वृद्धि होती है। इस पर डीएम ने पुलिस आयुक्त को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया कि मंडी आने वाली गाड़ियों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए।
https://samachardoot.in/2021/10/29/action-taken-on-teacher-watching-obscene-video-in-school-bsa-suspended-read-full-news/









