शादी के बाद भी एक-दूसरे से दूर रह-रहे थे पति-पत्नी, सामने आई सच्चाई ने सभी को चौंकाया कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी पति-पत्नी और वो। ठीक उसी तरह का किस्सा यूपी के कानपुर में भी घटना यहां ‘वो’ महिला का प्रेमी था। दोनों के बीच बेइन्तहा प्यार था।
https://samachardoot.in/2021/10/29/grabbing-land-worth-crores-step-mother-carried-out-the-dreadful-incident-read-full-news/
दोनों एक-दूसरे के साथ रहकर घर बसाना चाहते थे, लेकिन परिवार वालों ने लड़का का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। शादी की तारीख आई तो घर पर बारात आ गई। शादी की सभी रस्में हुईं और सात फेरों के बाद अगले दिन दुल्हन विदा होकर अपनी ससुराल चली गई।
https://samachardoot.in/2021/10/29/friendship-happened-in-dance-class-and-then-with-the-student-after-drinking-intoxicants-read-full-news/
नई-नवेली दुल्हन पाकर ससुराल वाले भी खुश थे, लेकिन यह खुशी कुछ देर बाद काफूर हो गई। वजह थी एक कमरे में रहकर भी पति से पत्नी का दूरी बनाना। पति जब भी पत्नी के करीब जाने की कोशिश करता तो उसकी पत्नी कोई न कोई बहाना बनाकर दूर चली जाती।
https://samachardoot.in/2021/10/29/there-is-no-complete-ban-on-fireworks-supreme-court-told-which-firecrackers-are-banned/
शादी के पहले ही पति ने पत्नी से उसके इस व्यवहार के बारे में पूछा। पत्नी का जवाब सुनकर पति के कान खड़े हो गए। लेकिन पति इतने पर भी शांत नहीं बैठा। उसने पत्नी के प्यार को मिलाने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी और एक दिन दोनों की शादी करा दी। यह मामला क्षेत्र में काफी चर्चा का रहा।
https://samachardoot.in/2021/10/29/here-for-the-third-day-in-a-row-16-ias-and-seven-pcs-officers-were-reshuffled-read-full-news/
मामला कानपुर जिले के बर्रा इलाके का है। यहां के रहने वाले पंकज शर्मा की इसी साल मई में भौंती की रहने वाली लड़की कोमल के साथ हुई थी। कोमल को पहले से ही मुरलीपुर के रहने वाले पिंटू से प्रेम-प्रसंग था। दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन कोमल की शादी दूसरी जगह हो गई थी। सात फेरे लेकर कोमल अपनी ससुराल को विदा हो गई।
https://samachardoot.in/2021/10/29/action-taken-on-teacher-watching-obscene-video-in-school-bsa-suspended-read-full-news/
इधर जब पति कोमल के पास जाने की कोशिश करने लगा तो कोमल के न-नाकुर की वजह पूछी। शादी के पहले ही दिन कोमल ने पति को बताया कि वह किसी और से प्यार करती है। इसके बाद दोनों एक कमरे में होकर भी अलग-अलग रहने लगे। इधर पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी से मिलाने की योजना बनाई।
https://samachardoot.in/2021/10/29/asked-for-money-from-her-own-husband-by-doing-kidnapping-drama-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/
एक दिन पति ने पत्नी के प्रेमी को बुलाकर उससे मिला दिया। शुक्रवार को आशा ज्योति केन्द्र में अधकारियों की मौजूदगी में पति ने अपनी पत्नी की उसके प्रेमी के साथ शादी करा दी। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।









