लिफ्ट देने के बहाने युवती को कार में बिठाया और फिर बंधक बनाकर डेढ़ महीने तक…………पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक 22 साल की युवती को ग्वालियर में किडनैप करके करीब डेढ़ महीने तक बंधक बनाया गया। इस दौरान लगातार युवती के साथ रेप को अंजाम दिया गया। इस घटना को एक 55 साल के व्यक्ति ने अंजाम दिया। दो दिन पहले यह युवती किसी तरह से उसके चंगुल से छूटी और बेरासिया पहुंचने में कामयाब रही। यहां पर युवती ने पुलिस में केस दर्ज कराया। इसके पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2021/10/29/grabbing-land-worth-crores-step-mother-carried-out-the-dreadful-incident-read-full-news/

बेरासिया पुलिस थाने में 14 सितंबर को इस युवती के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी थी कि अचानक युवती खुद थाने पर पहुंच गई। बेरासिया थाने में जांच अधिकारी एसआई साहब सिंह के अनुसार युवती की शादी बेरासिया में रहने वाले युवक से हुई है।

https://samachardoot.in/2021/10/29/friendship-happened-in-dance-class-and-then-with-the-student-after-drinking-intoxicants-read-full-news/

11 सितंबर को वह नरसिंहपुर जिला स्थित अपने मायके जाने के लिए यहां से निकली। बस स्टैंड के पास उसे आरोपी अशोक अपनी कार के साथ मिला जो ग्वालियर का रहने वाला है। उसने युवती को लिफ्ट की पेशकश की और कार में बैठी एक अन्य युवती को अपना रिश्तेदार बताया। साथ ही यह भी बताया कि उसकी रिश्तेदार का घर भी नरसिंहपुर में ही है।

https://samachardoot.in/2021/10/29/there-is-no-complete-ban-on-fireworks-supreme-court-told-which-firecrackers-are-banned/

एसआई सिंह के मुताबिक आरोपी अशोक ने महिला से कहा कि वह नरसिंहपुर की तरफ ही जा रहा है और उसे वहां छोड़ देगा। इसके बाद अशोक की एक अन्य रिश्तेदार भी कार में सवार हो गई। महिला का दावा है कि उसे नरसिंहपुर उतारने के बजाए अशोक उसे लेकर अपने घर ग्वालियर चला गया। वहां पर उसने युवती को बंधक बना लिया।

https://samachardoot.in/2021/10/29/action-taken-on-teacher-watching-obscene-video-in-school-bsa-suspended-read-full-news/

जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो अशोक और अन्य ने उसके साथ मारपीट की। एसआई सिंह ने बताया कि महिला का दावा है कि इसके बाद अशोक लगातार उसके साथ रेप करता रहा।

https://samachardoot.in/2021/10/29/asked-for-money-from-her-own-husband-by-doing-kidnapping-drama-this-is-how-it-was-revealed-read-full-news/

एसआई सिंह के मुताबिक युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक और उसके अन्य रिश्तेदारों पर उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें