मुंबई में एक महिला को जबरन सुसाइड लिखने के लिए मजबूर करने के बाद कथित तौर पर गला घोटकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया है कि यह मामला पैसे के विवाद से जुड़ा हआ है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/be-ready-for-6-big-changes-that-are-going-to-happen-in-november-if-there-is-a-setback-then-there-will-be-a-chance-of-earning-also-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला 21 अक्टूबर को नवी मुंबई के घनसोली में अपने आवास पर लटकी हुई पाई गई थी और मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी समाधान श्रीमंत लेंडवे को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त वाशी संभाग विनायक वस्त ने कहा, “शुरुआत में, आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया था और मामले की जांच शुरू की गई थी।
https://samachardoot.in/2021/10/30/after-killing-the-couple-the-lock-was-put-in-the-door-when-the-police-arrived-read-full-news/
जांच के दौरान पता चला कि मृतका के पति ने मकान खरीदने के लिए अपने परिचित लेंडवे से 6.50 लाख रुपये उधार लिए थे। हालांकि, वह पैसे की तंगी के कारण लेंडवे को राशि नहीं चुका सके।
https://samachardoot.in/2021/10/30/there-was-a-dispute-between-lover-and-girlfriend-and-then-the-lover-gave-the-result-to-this-incident-read-full-news/
लेंडवे अक्सर मृतका के घर उसके पैसे वापस मांगने आता था। घटना वाले दिन वह उसके घर पर आया और फिर से कर्ज की रकम लौटाने की मांग की। इसके बाद उसने महिला पर सुसाइड नोट लिखने का दबाव बनाया। उसके बाद, लेंडवे ने उसे बेडरूम में खींच लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
https://samachardoot.in/2021/10/30/suddenly-this-river-became-black-and-then-thousands-of-fish-died-who-is-responsible-read-full-news/
इसके बाद आरोपी ने उसके गले में एक साड़ी बांध दी और पंखे का ब्लेड मोड़ दिया ताकि यह दिखाया जा सके कि उसने खुद को फांसी पर लटका लिया था। खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने लेंडवे को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसने स्वीकार किया कि उसने महिला की हत्या की है।
https://samachardoot.in/2021/10/30/on-the-pretext-of-giving-a-lift-the-girl-was-put-in-the-car-and-then-held-hostage-for-one-and-a-half-months-read-full-news/









