महंगी बाइक में कर रहे थे शराब की तस्करी,पुलिस ने पकड़ा, 50 लीटर महुआ शराब जप्त…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर एक और बड़ी कार्यवाही आज बरमकेला थानक्षेत्र अन्तर्गत की गई है । जिसके तहत पुलिस ने 2 लोगों के पास से 50 लीटर महुआ शराब के अलावा मोटर सायकल को जप्त किया है।

https://samachardoot.in/2021/10/31/the-truck-owner-kept-the-khalasi-in-the-house-like-a-friend-and-then-he-took-the-friends-wife-away-read-full-news/

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के हमराह बरमकेला पुलिस द्वारा आज देहात पेट्रोलिंग दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर डभरा मेन चौक के पास नाकेबंदी कर बुलेट मोटर सायकल सीजी 10 इ ऐन 2713 में शराब परिवहन कर रहे दो आरोपी सदानंद ऊर्फ शनि सिदार पिता स्व. गंगाधर सिदार उम्र 26 वर्ष , गोकुल सिदार पिता गोविंदराम सिदार उम्र 21 वर्ष दोनो निवासी ग्राम डभरा थाना बरमकेला को पकड़ा गया ।

https://samachardoot.in/2021/10/31/angered-by-sisters-marriage-in-a-different-religion-brother-shot-brother-in-law-young-man-admitted-to-hospital-in-critical-condition-read-full-news/

 

आरोपियों के पास से प्लास्टिक बोरी अंदर पॉलिथिन में भरा हुआ 50 लीटर महुआ शराब कीमती 10,000 रूपये का जप्त किया गया है । आरोपियों द्वारा शराब अवैध बिक्री के लिये गोबरसिंघा की ओर से शराब लाया जा रहा था । आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

https://samachardoot.in/2021/10/31/the-girl-who-insisted-on-love-rape-marriage-know-what-happened-then-read-full-news/

 

शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी डी.के. मारकंडे के साथ टीम में शामिल सहायक उपनिरीक्षक विजय गोपाल, आरक्षक दिनेश कुमार, मिनकेतन पटेल, कन्हैया चौहान, विजय यादव, सूरज सिदार, महिला आरक्षक अंजना मिंज की अहम भूमिका रही है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें