रिहायशी इलाके में आ पहुंचा था खूंखार तेंदुआ, जशपुर के पत्थलगांव में किसान को किया घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पत्थलगांव वन अधिकारी एस के गुप्ता ने रविवार को बताया कि समीप के रेड़े जंगल से एक खूंखार तेन्दुआ सरईटोला के रिहायशी इलाके में आ पहुंचा।

https://samachardoot.in/2021/10/31/the-truck-owner-kept-the-khalasi-in-the-house-like-a-friend-and-then-he-took-the-friends-wife-away-read-full-news/

यहां तेंदुए ने किसान रोमानुस मिंज पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल किसान को उपचार के लिए पत्थलगांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://samachardoot.in/2021/10/31/angered-by-sisters-marriage-in-a-different-religion-brother-shot-brother-in-law-young-man-admitted-to-hospital-in-critical-condition-read-full-news/

पत्थलगांव वन अधिकारी एसके गुप्ता ने घटनास्थल पर पंजों के निशान की जांच कर तेन्दुआ होने की पुष्टि की है। उन्होंने तेन्दुआ के आदमखोर होने का अंदेशा व्यक्त करते हुए आसपास के ग्रामीणों को सरईटोला, रेड़े के जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी है। जशपुर वन मंडल में हाथियों का उत्पात के बाद तेन्दुआ की मौजूदगी के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें