कपल ने होटल से चुराई शराब, एक बोतल की कीमत तीन करोड़ रूपये……………….पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्पेन के एक होटल में ठहरे एक कपल ने वहां शराब की कुछ बोतलें चुरा लीं, जब यह खुलासा सामने आया तो वहां हड़कंप गया, जांच बैठी दी गई कि यह बोतलें कैसे चुराई गईं। इस चोरी में जो सबसे आश्चर्यजनक बात रही वह यह कि जो शराब चुराई गई है उसमें एक बोतल की कीमत करीब तीन करोड़ रूपये बताई जा रही है। यह बोतलें काफी पुरानी भी बताई गई हैं जिन्हें सजाकर रखा गया था।

https://samachardoot.in/2021/11/01/troubled-by-cousins-obscene-antics-the-girl-gave-her-life-forced-her-sister-to-see-her-alone-in-the-house/

दरअसल, यह घटना स्पेन के एक होटल की है। ‘इनसाइडर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एट्रिओ नाम के एक प्रसिद्ध होटल में यह चोरी हुई है। यह होटल अपने कीमती वाइन कलेक्शन के लिए मशहूर है। इस होटल में एक कपल रुकने के लिए आया और उसने हाथ साफ कर लिया। जानकारी के मुताबिक कपल खाना खाने आया था। जब महिला को होटल का स्टाफ खाना दे रहा था, उसी दौरान पति धीरे से वहां चला गया।

https://samachardoot.in/2021/11/01/the-father-of-three-children-raped-the-teenager-by-tying-his-hands-and-feet-the-police-registered-a-case-read-full-news/

स्टाफ को समझ नहीं आया कि पति उठकर कहां गया। इसके बाद पति वहां पहुंच गया जहां वो शराब की बोतलें रखी थी। वहां से उसने कीमती बोतलें चुरा लीं। ठीक इसी दौरान होटल का स्टाफ अन्य मेहमानों को अटेंड कर रहा था। हैरानी की बता यह भी है कि सिक्योरिटी कैमरों पर भी किसी का ध्यान नहीं गया। इसके बाद दोनों फिर होटल से निकल गए।

https://samachardoot.in/2021/11/01/caution-do-milk-curd-at-home-identify-adulteration-in-sweets-identify-the-game-of-adulteration-like-this/

थोड़े समय बाद जब बोतल वहां नहीं दिखी तो चोरी की घटना सामने आई। जब जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इसका खुलासा हुआ। हालांकि धीरे-धीरे यह भी पता चला कि बोतलें चुराई जा चुकी हैं। जब यह बताया गया कि वहां से करीब 45 बोतल शराब चुराई जा चुकी है तो होटल के मैनेजर के होश उड़ गए।

https://samachardoot.in/2021/11/01/unhappy-after-being-beaten-up-and-expelled-from-school-a-student-of-class-viii-committed-suicide-manager-arrested/

घटना के बाद जांच समिति बैठा दी गई। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ बोतलें 19वीं सदी की थीं। इनमें से एक वाइन की कीमत तीन करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह सभी बोतलें इस होटल का खास कलेक्शन थीं और इन्हें बेहद करीने से सजाया गया था। फिलहाल पुलिस उस कपल को ढूंढ रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें