पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उपचुनाव नतीजों में टीएमसी ने तीन सीटों पर एक लाख से ज्यादा के अंतर पर जीत अपने नाम की है। पश्चिम बंगाल की दिनहाटा और खरदाह सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की है।
https://samachardoot.in/2021/11/01/the-father-of-three-children-raped-the-teenager-by-tying-his-hands-and-feet-the-police-registered-a-case-read-full-news/
दिनहाटा उपचुनाव में टीएमसी के उदयन गुहा ने 1,64,089 के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की, जबकि पार्टी के सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने खरदाह से 93,832 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बंगाल की गोसाबा सीट पर भी टीएमसी ने अपना कब्जा किया है।
https://samachardoot.in/2021/11/01/caution-do-milk-curd-at-home-identify-adulteration-in-sweets-identify-the-game-of-adulteration-like-this/
तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार सुब्रत मंडल ने गोसाबा विधानसभा सीट पर 1,43,051 मतों के विशाल अंतर से जीत दर्ज कर ली है। मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई थी।
https://samachardoot.in/2021/11/01/troubled-by-cousins-obscene-antics-the-girl-gave-her-life-forced-her-sister-to-see-her-alone-in-the-house/
तृणमूल के सुब्रत मंडल को 1,61,474 वोट और भारतीय जनता पार्टी के पलाश राणा को महज 18,428 वोट ही मिले। गोसाबा से तृणमूल कांग्रेस के मौजूदा विधायक के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आयी।









