गुजरात में गांधीनगर जिले के सांतेज क्षेत्र में एक दवा फैक्ट्री में पानी की टंकी की सफाई करने उतरे 5 मजदूरों की मौत हो गई। रिसाइकल टैंक में सफाई कर रहा एक मजदूर जब हानिकारक गैस की चपेट में आ गया तो उसे बचाने के लिए चार और मजदूर उतरे थे और सभी की मौत हो गई।
https://samachardoot.in/2021/11/07/the-youth-was-kidnapping-two-minor-girls-and-taking-them-to-the-forest-when-the-villagers-saw-it-read-full-news/
अग्निशमन विभाग के अधिकारी महेशभाई मोढ़ ने रविवार को बताया कि खात्रज गांव के निकट तुत्संन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड नाम की दवा फैक्ट्री में यह हादसा हुआ।
https://samachardoot.in/2021/11/07/the-man-used-to-rape-the-dead-bodies-of-women-in-the-morgue-used-to-make-videos-read-full-news/
इटीपी प्लांट में शनिवार को दूषित पानी की रिसाइकिल टैंक में सफाई कर रहे एक मजदूर को बचाने उतरे 4 और मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
https://samachardoot.in/2021/11/07/seven-liquor-dens-caught-in-a-12-hour-raid-13-businessmen-arrested-read-full-news/
दमकल कर्मियों ने पांचों मजदूरों के शव टंकी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए। उन्होंने बताया कि मृतको की पहचान विनय कुमार सं., सुसीभाई रा. गुप्ता, देवेन्द्रकुमार दि., अनिशकुमार प. और राजनकुमार प. के रूप में हुई है। वे सभी कंपनी के कर्मचारी थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
https://samachardoot.in/2021/11/07/three-youths-who-went-to-immerse-the-idol-fell-in-the-pond-died-due-to-drowning-read-full-news/









