पिछले दो सप्ताह की तुलना में बीते सप्ताह संक्रमण में कमी आई है, बावजूद इसके महापर्व छठ में जुटने वाली भीड़ को लेकर संक्रमण में बढ़ोतरी की संभावना है। सबसे ज्यादा खतरा राज्य के 70 प्रतिशत बुजुर्गों को है, जिनका पूर्ण टीकाकरण नहीं हुआ है। सूबे में 45 वर्ष से अधिक आयु के महज 30.36 प्रतिशत बुजुर्गों का ही पूर्ण टीकाकरण हो पाया है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-young-man-had-an-affair-with-a-friends-girlfriend-the-friend-took-a-terrible-revenge-read-the-full-news/
आंकड़ों की बात करें तो राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की कुल संख्या 83,86,676 है, जिसमें से 25,46,219 लोगों ने ही कोविड टीके की दोनों डोज ली है। जबकि, लगभग 53 लाख लोगों ने टीके की पहली डोज ली है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/used-to-buy-and-sell-girls-police-arrested-there-is-also-an-allegation-of-rape-read-full-news/
रिम्स में कोविड के नोडल अफसर डॉ ब्रजेश मिश्रा कहते हैं कि बुजुर्ग और बीमार की इम्युनिटी काफी कमजोर होती है। खासकर यदि उन्होंने टीके की दोनों डोज नहीं ली है तो उन्हें संक्रमण का सर्वाधिक खतरा है। ऐसी स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। छठ को लेकर विभिन्न प्रदेशों से लोग घर लौटे हैं।
https://samachardoot.in/2021/11/09/terrible-danger-moving-towards-the-earth-nasa-issued-a-warning-read-full-news/
ऐसे में न केवल बुजुर्ग और बीमार बल्कि आम लोगों को भी छठ घाटों पर भीड़-भाड़ से बचना जरूरी है। किसी भी सूरत में बिना मास्क लगाए घर से बाहर न निकलें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-wife-was-electrocuted-then-surrendered-herself-by-going-to-the-police-station-the-marriage-took-place-10-months-ago-read-full-news/
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक उमाशंकर सिंह ने छठ को देखते हुए सभी उपायुक्तों को विशेष एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। कहा है कि कोविड मरीजों के मिलने की संख्या में कमी आई है, लेकिन कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। जरा-सी लापरवाही संक्रमण को बढ़ा सकता है। इसलिए छठ घाटों पर ज्यादा भीड़ न होने दें।
https://samachardoot.in/2021/11/09/after-getting-the-vaccine-the-girl-did-such-a-jugaad-got-seven-crore-rupees-read-full-news/
पर्याप्त संख्या में लोगों की तैनाती कर भीड़ की निगारी करें। जरूरत हो तो सीसीटीवी से निगरानी सुनिश्चित करें। वोलेंटियर के माध्यम से थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करें।
https://samachardoot.in/2021/11/09/preparation-to-make-another-jungle-safari-in-chhattisgarh-rs-75-crore-will-be-spent-will-be-built-in-191-hectare-area/
पर्याप्त संख्या में टीम तैनात कर पूजा स्थलों की निगरानी एवं जांच सुनिश्चित करने के साथ ही टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सिनेशन एवं कोविड सुरक्षा व्यवहार का सख्ती के साथ अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/the-vehicle-that-saved-the-lives-of-the-people-took-the-life-of-the-young-man-after-the-death-the-family-members-read-full-news/
अभियान निदेशक ने कहा है कि त्योहारों को लेकर बड़ी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से घर लौट रहे हैं। इसलिए राज्य में प्रवेश के सभी प्वाइंट पर रैपिड एंटीजेन से कोविड जांच सुनिश्चित करने एवं जरूरत के अनुसार आरटीपीसीआर जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही मास्क और दो गज की दूरी का अनुपालन कड़ाई के साथ सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी है।
https://samachardoot.in/2021/11/09/on-the-pretext-of-marriage-the-girl-was-molested-after-the-complaint-the-police-read-full-news/









