महिला अधिकारी की निजी तस्वीरें और वीडियो से ब्लैकमेल कर रहा था SDM, शादी होने के बाद भी बनाए रखना चाहता था संबंध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद में साइबर क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को 28 साल के एक एसडीएम को गिरफ्तार क‍िया है। आरोप है क‍ि एसडीएम एक महिला सरकारी अधिकारी को उनकी निजी तस्वीरों और वीडियो की मदद से ब्लैकमेल कर रहे थे।

https://samachardoot.in/2021/11/10/went-out-on-a-morning-walk-with-a-friend-took-a-14-year-old-girl-on-a-bike-and-then-read-full-news/

पुल‍िस ने बताया क‍ि एसडीएम ने ये तस्वीरें और वीडियो उस समय हासिल किया था, जब वे दोनों एक साथ काम कर रहे थे और दोस्‍त बन गए थे।

https://samachardoot.in/2021/11/10/two-killed-in-road-accident-tanker-and-car-collided-face-to-face-read-full-news/

डीसीपी (साइबर क्राइम) अमित वसावा ने कहा कि महिला अधिकारी ने अरावली जिले में एसडीएम के रूप में कार्यरत राज्य सरकार के अधिकारी मयंक पटेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि शादीशुदा होने के बावजूद आरोपी पीड़िता पर संबंध बनाए रखने के लिए दबाव बना रहा था। जब महिला ने इनकार कर दिया तो आरोपी पटेल न‍िजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके परेशान करने लगा।

https://samachardoot.in/2021/11/10/traumatic-accident-fire-breaks-out-in-crpf-constables-house-13-year-old-daughter-died-of-burns/

पटेल को भारतीय दंड संहिता की धारा 354-डी (पीछा करना), 500 (मानहानि), 506 (आपराधिक धमकी) सहित अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। वसावा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ निजता भंग करने और पीड़िता और उसके रिश्तेदारों को अश्लील सामग्री भेजने पर आईटी एक्‍ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुल‍िस ने बताया क‍ि आरोपी ने पीड़िता को फोन और मैसेज करने के लिए नौ अलग-अलग नंबरों का इस्तेमाल किया।

https://samachardoot.in/2021/11/10/to-fulfill-the-wishes-of-the-girlfriend-she-prepared-such-a-crime-story-that-she-herself-got-entangled-read-the-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें