शराब पार्टी में लड़की ने अपनी ही दोस्त को बना लिया बंधक, फिर ऐसे खुली पोल……….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक लड़की ने अपनी ही दोस्त को जबरदस्ती भयानक तरीके से उस समय बंधक बना लिया जब दोनों शराब पार्टी में मिलीं। जब इसका कारण सामने आया तो लोग हैरान और परेशान हो गए। यह सब तब हुआ जब लड़की की दोस्त ने उसके हिस्से की एक महंगी शराब पी ली थी। इसके बाद नशे की हालत में दोनों ने तोड़फोड़ की और इस लड़की ने उसे बंधक बना लिया। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

https://samachardoot.in/2021/11/11/long-jam-in-shaheed-chowk-people-upset-traffic-pressure-is-increasing-continuously-on-the-road-the-closure-of-marine-drive-has-affected/

दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के रॉयल लीमिंगटन स्पा शहर की। डेली मेल की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, क्लैरिटी कैनेडी नाम की एक लड़की ने यह सब हंगामा किया है और यह सब उसने अपनी ही जन्मदिन की शराब पार्टी में किया है। इसकी एक दोस्त क्रीडन उसके जन्मदिन की पार्टी में उसके घर गई थी। वहां उन्होंने कैनेडी की एक महंगी शराब की बोतल खत्म कर डाली।

https://samachardoot.in/2021/11/11/apex-hospital-is-living-up-to-the-trust-of-the-patients-also-got-the-recognition-of-nabh-expert-doctors-give-their-service-to-the-patients/

इस दौरान पार्टी चलती रही, थोड़ी देर बाद जब कैनेडी ने अपनी शराब की बोतल ढूंढी वह उसे नहीं मिली। किसी ने बताया कि वह बोतल तो क्रीडन पी गई। जब बर्थडे गर्ल को इसका पता चला तो वह बुरी तरह नाराज हो गई। कैनेडी ने क्रीडन से बोतल के पैसे मांगे तो इसे लेकर दोनों में जमकर लड़ाई हो गई। यह लड़ाई धीरे-धीरे इतना बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई।

https://samachardoot.in/2021/11/10/the-sdm-was-blackmailing-the-woman-officer-with-private-photos-and-videos-wanted-to-maintain-the-relationship-even-after-getting-married/

इसी बीच कैनेडी दोस्त को खींचकर एक कमरे में बंधक बना लिया। पार्टी में आए कुछ लोगों को तो पता ही नहीं चल पाया कि मामला यहां तक पहुंच गया जबकि कुछ लोग बीच-बचाव में दिख रहे थे। वह उसे बार-बार उसे मारने की धमकी दी रही थी। इतना ही नहीं कैनेडी ने दोस्त के सिर पर शराब की खाली बोतल भी मार दी थी।

https://samachardoot.in/2021/11/10/went-out-on-a-morning-walk-with-a-friend-took-a-14-year-old-girl-on-a-bike-and-then-read-full-news/

लोगों ने किसी तरह पुलिस को सूचना दे दी और अगले दिन उसकी दोस्त ने उसके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया। आखिरकार स्थानीय अदालत ने आरोपी युवती को बंधक बनाने और मारपीट का दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में बर्थडे गर्ल आरोपों से इनकार करती रही, लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

https://samachardoot.in/2021/11/10/to-fulfill-the-wishes-of-the-girlfriend-she-prepared-such-a-crime-story-that-she-herself-got-entangled-read-the-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें