बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक ही परिवार के तीन को मार डाला………….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती बंदगांव के पोरेंगेर मुंडा टोली में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तीनों शवों को कोयल और कारो नदी के तट पर दफना दिया गया था। घटना रविवार की है। मृतकों में पति-पत्नी के साथ उसकी छोटी बेटी शामिल हैं। पुलिस ने दूसरी बेटी के शिकायत पर चार दिन बाद तीनों शवों को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वैद्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। डायन बिसाही में हत्या की गई है।

https://samachardoot.in/2021/11/11/the-teenager-went-to-visit-chhath-ghat-and-then-four-youths-did-a-shameful-incident-the-police-read-full-news/

जानकारी के मुताबिक, पोडेंगेर गांव के मुंडा टोली निवासी सालेम डांगा (55 वर्ष), उसकी पत्नी बेलानी डांगा (50 वर्ष) और छोटी पुत्री राहिल डांगा (13 वर्ष) को नौ लोगों ने मिलकर चाकू से गला रेत दिया। सालेम की दो बेटी बासंती डांगा और सुसाना डांगा मौसा के घर रहने के कारण बच गई। दोनों रांची के हुलहुंडू में अपने मौसा राबेल होरो के घर रह कर पढ़ाई कर रही हैं। दोनों बहनों के सोमवार को घर आने पर हत्याकांड की जानकारी मिल पाई।

https://samachardoot.in/2021/11/11/in-the-liquor-party-the-girl-took-her-own-friend-hostage-then-such-an-open-poll-read-the-full-news/

घर की गोबर से कर दी थी पुताई :
वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने घर की गोबर से पोताई की थी। रांची से घर आने पर दोनों बहनों ने ने माता-पिता की तलाश की थी,पर वे नहीं मिले थे। इसी दौरान उनकी मुंह बोली मामी इलिसबा होरो ने गांव से चले जाने को कहा और एक हजार रुपये दिये।

https://samachardoot.in/2021/11/11/the-villager-was-beaten-so-much-on-a-minor-issue-that-he-died-what-is-the-whole-matter-read-full-news/

वापस सामान लेने घर पहुंचने पर दोनों ने देखा कि घर में खून के धब्बे मिले, इसके बाद वे बंदगांव थाना पहुंची और हत्या की आशंका जताते शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को शवों को बरामद किया। गांव के मरकस डांगा, इलियास डांगा और दाउद डांगा के साथ वैद्य और खूंटी के रनिया के सिमोन टोपनो को गिरफ्तार कर लिया। मरकस की मुख्य आरोपी है। बेटी की मौत का बदला लेने के लिए हत्या की साजिश रची थी।

https://samachardoot.in/2021/11/11/the-murderer-nurse-used-to-give-death-injection-to-elderly-patients-got-this-punishment-read-full-news/

सीआरपीएफ के जवानों ने की मदद : सालेम की बेटी बासंती डांगा ने बताया कि मामी के भाग जाने की सलाह पर दोनों ने मौसा राबेल होरो को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद उसके मौसा ने उसे पोरेंगेर स्थित सीआरपीएफ के कैंप जाने को कहा। दोनों बहनें से जानकारी मिलने के बाद जवानों ने जलासर पंचायत की मुखिया सुचिता डहंगा के घर में रखवा दिया। रात गुजारने के बाद दूसरे दिन बंदगांव थाने में इसकी शिकायत की गई।

https://samachardoot.in/2021/11/11/the-crocodile-dragged-the-old-man-into-the-water-the-man-cleverly-saved-his-life-read-full-news/

एसपी अजय लिंडा के अनुसार बंदगांव के पोरेंगेर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में एक वैद्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

https://samachardoot.in/2021/11/11/people-are-drinking-toilet-water-in-this-hospital-for-30-years-such-open-pole-read-full-news/

वैद्य सिमोन टोपनो, पिता स्वर्गीय जोहान टोपनो ग्राम उसराम हनजेद थाना रनिया जिला खुंटी, मरकस हडंगा पिता मासिदास डहंगा, इलियस डहंगा पिता मासिदास डहंगा और दाउद डहंगा पिता जुनस डहंगा ग्राम पोरेगेंर थाना बंदगांव पश्चिम सिंहभूम को गिरफ्तार किया गया है।

https://samachardoot.in/2021/11/11/the-woman-had-an-affair-with-another-man-this-punishment-given-in-front-of-the-public-read-full-news/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें