मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना बालाघाट के सोनवानी टेकड़ गांव के एक तालाब में गुरुवार शाम को नाव पलट जाने से हुई।
https://samachardoot.in/2021/11/12/facebooks-friendship-reached-the-bed-made-such-a-relationship-that-the-girl-reached-the-hospital-directly-from-the-bed-and-the-boy-read-full-news/
पुलिस ने शुक्रवार को दुर्घटना के बारे में यह जानकारी दी। यह हादसा तब हुआ जब पांच दोस्त बाघ देखने जंगल में गए थे। बाघ नहीं दिखा तो पांचों तालाब में नाव की सवारी करने लगे। इसी दौरान हादसा हुआ।
https://samachardoot.in/2021/11/11/the-teenager-went-to-visit-chhath-ghat-and-then-four-youths-did-a-shameful-incident-the-police-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। इसमें से दीपांकर बिसेन का शव गुरुवार देर रात निकाला गया। अश्विनी ब्रम्हे और पंकज पाटले का शव शुक्रवार सुबह तालाब से निकाला गया। उन्होंने बताया कि अश्विनी और उसके दोस्त गुरुवार को बाघ देखने के लिए सोनवानी टेकड़ के आसपास के जंगलों में गए थे, लेकिन बाघ नहीं दिखाई देने पर उन्होंने तालाब में नाव की सवारी करने का फैसला किया, उसके बाद यह हादसा हो गया।
https://samachardoot.in/2021/11/10/the-sdm-was-blackmailing-the-woman-officer-with-private-photos-and-videos-wanted-to-maintain-the-relationship-even-after-getting-married/
लालबर्रा थाने के निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि तीनों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों, राज्य आपदा मोचन बल और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के जवानों ने शवों को झील से बाहर निकाला।
https://samachardoot.in/2021/11/10/went-out-on-a-morning-walk-with-a-friend-took-a-14-year-old-girl-on-a-bike-and-then-read-full-news/
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाव में योगेश और कमलेश नाम के दो अन्य युवक भी सवार थे। लेकिन नाव पलटने के बाद दोनों युवक तैरकर सुरक्षित किनारे आ गए थे। हालांकि हादसे के चलते दोनों सदमे की स्थिति में हैं। इसलिए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।









