पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे व बहु मणिपुर में हुए शहीद, रायगढ़ में शोक की लहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. शहर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी आशा त्रिपाठी के पड़े पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी के मणिपुर मेम विद्रोहियो के साथ संघर्ष में शहीद होने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले में उनकी पत्नी की भी मौत हो गई है।

इस संबंध में अभी तक ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि विप्लव मणिपुर में पदस्थ थे। इधर इस खबर के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के घर शुभ चिन्तकों का तांता लग गया है। वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सहित उसकी मां आशा त्रिपाठी हाल ही में अपने बेटे विप्लव से मिलकर रायगढ़ लौटे थे, पत्रकारों से चर्चा के दौरान अक्सर अपने बेटे की बहादुरी तथा उनके साथ बिताए गए पल को साझा करते थे और अचानक आज उनके बेटे विप्लव और बहु की शहीद होनें से खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है वहीं त्रिपाठी परिवार स्तब्ध है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें