कांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता का निधन, रविवार को राजीव नगर में होगा अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। कांग्रेस के नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता सरतिला सिंह ठाकुर को आज शाम अचानक हार्ट अटैक आया जिससे उनका निधन हो गया है। वे 62 वर्षीकांग्रेस नेता विभाष सिंह ठाकुर की माता का निधन, रविवार को राजीव नगर में होगा अंतिम संस्कारय धर्म परायण महिला थी और पूरे परिवार को एकता के सूत्र में बांधकर रखने वाली थी। समाज में उनकी काफी प्रतिष्ठा थी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर विष्णु लोक को गमन कर गई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी नेता विभाष सिंह की माता सरतिला सिंह ठाकुर पति गजराज सिंह ठाकुर निवासी कोतरा रोड का शनिवार की शाम लगभग 7:00 बजे हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार कल 14 नवंबर को राजीव नगर दूध डेयरी के पास स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

श्रीमती सरतिला सिंह ठाकुर विनोद सिंह ठाकुर , विनय सिंह ठाकुर, विभाष सिंह ठाकुर एवं विकास सिंह ठाकुर की माता थी। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर है एवं घटना की खबर लगते ही उनके कोतरारोड निवास स्थान पर युवा नेताओं, सजाती बंधुओं का तांता लगा हुआ है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें