गुजरात के पाटन जिले से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कुछ लोग मिलकर एक लड़की के चेहरे पर कालिख लगा रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग उसे पकड़े हुए हैं और उसके साथ बुरी तरह व्यवहार कर रहे हैं। इतना ही नहीं इसके बाद लोगों ने लड़की के सिर पर कंडे की आग से भरा मटका रखकर उसे गांव में घुमाया गया। यह सब तब हुआ जब वह अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई।
https://samachardoot.in/2021/11/13/friendship-on-facebook-sex-then-by-showing-the-fear-of-rape-case-used-to-marry-blackmailed-and-collected-huge-amount-from-many-people-read-full-news/
दरअसल, यह घटना गुजरात के पाटन जिले हारीज गांव की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक 14 साल की लड़की पर कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ भागने का आरोप है। इसके बाद लड़की के ही घर वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पहले नाबालिग के चेहरे पर कालिख पोती और सिर मुंडवा दिया।
https://samachardoot.in/2021/11/13/entering-the-house-the-boy-did-such-a-dirty-act-that-the-girl-made-a-noise-know-what-happened-then/
जानकारी के मुताबिक, वादी जनजाति के लोगों ने लड़की को अपने प्रेमी के साथ भागने पर सजा दी है। जनजाति के लोगों का दावा है कि लड़की ने जनजाति को बदनाम किया है। इसीलिए उसका सिर मुंडवा दिया और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई है। बाद में उसके सिर पर कंडे की आग से भरा मटका रखकर उसे गांव भर में घुमाया गया।
https://samachardoot.in/2021/11/12/the-bride-asked-money-for-food-from-the-guest-who-came-to-the-wedding-the-rate-fixed-at-7300-per-plate-read-full-news/
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग उसका सिर मुंडवाते और उसके चेहरे पर कालिख पोतते नजर आ रहे हैं। लड़की रोती-चिल्लाती दिख रही है। पाटन के पुलिस अधीक्षक अक्षयराज मकवाणा ने बताया कि घटना बीते मंगलवार की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 35 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
https://samachardoot.in/2021/11/12/facebooks-friendship-reached-the-bed-made-such-a-relationship-that-the-girl-reached-the-hospital-directly-from-the-bed-and-the-boy-read-full-news/
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही जिस के साथ लड़की भागी थी, उसके विरुद्ध रेप एवं बाल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।









