रायगढ़। रायगढ़ जिले के होनहार बेटे शहीद कर्नल विप्लव व उनकी पत्नी व बेटे की शहादत के बाद रायगढ़ स्थित उनके घर में श्रद्वांजलि देने के लिए आज जिले की भाजपा सांसद गोमती साय के अलावा पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, रायगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व एनआर उद्योग के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, एमएसपी उद्योग के डायरेक्टर सुरेश अग्रवाल सहित सैकड़ो लोगों ने अपनी संवेदना जताते हुए गहरा शोक प्रकट किया है।
मणिपुर में माओवादियों के हमले में शहीद विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी व बेटे जिले के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के बेटे हैं। साथ ही साथ संसद में संविधान समिति के सदस्य स्व. किशोरी मोहन त्रिपाठी के पोत्र भी हैं विप्लव, उनके इस असमायिक निधन से पूरा देश स्तभ है वहीं जिला मुख्यालय रायगढ़ में सन्नाटा पसर गया है।
https://samachardoot.in/2021/11/13/journalist-subhash-tripathis-son-and-daughter-in-law-martyred-in-manipur-wave-of-mourning-in-raigad/
सांसद गोमती साय सहित पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, एनआर उद्योग के डायरेक्टर संजय अग्रवाल, एमएसपी स्टील के डायरेक्टर सुरेश अग्रवाल ने अपनी अश्रुपूरित श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारवालों को इस दुख की घड़ी में सदैव साथ रहने की बात कही।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि रायगढ़ के किरोड़ीमल कालोनी स्थित शहीद विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी का घर है जहां उन्हें अंतिम दर्शन के लिए कल सुबह दस बजे लाया जाएगा उसके बाद रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए तीनों के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा और वहां से पूरे शहर में फूलों की वर्षा करते हुए उन्हें सर्किट हाउस के पास स्थित मुक्तिधाम लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है।
बताया यह भी जा रहा है कि इस अंतिम दर्शन के अवसर पर कई मंत्री, विधायक के अलावा उद्योग घराने के डायरेक्टर और मणिपुर से एक जत्था भी रायगढ़ पहुंच रहा है।








