ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गांव में रहने वाले व्यक्ति ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपनी भतीजी को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार है।
https://samachardoot.in/2021/11/15/notorious-naxalite-commander-saket-nareti-killed-in-an-encounter-a-reward-of-rs-10-lakh-was-announced/
एक गांव में रहने वाली लड़की ने चाचा पर घर में बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी चाचा ने घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर इसकी जानकारी परिजनों और फिर पुलिस को दी।
https://samachardoot.in/2021/11/15/give-10-lakh-rupees-otherwise-you-will-not-be-able-to-see-your-father-caretaker-kidnaps-engineers-father-for-ransom/
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस में शिकायत किए जाने की सूचना मिलने के बाद से आरोपी फरार है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
https://samachardoot.in/2021/11/15/unhappy-with-her-husband-the-woman-herself-had-hatched-a-conspiracy-to-rob-her-house-sister-brother-arrested-read-full-news/
किशोरी के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
महिला ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को नशीला पद्धार्थ पिलाकर जबरन दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फेज-2 थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने उपायुक्त महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला से शिकायत करते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता है। बताया गया है कि दो साल पहले आरोपी युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर होटल में ले गया था और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। आरोप है कि युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि युवक ने फिर से बेटी को डराया और पांच लाख की मांग की। इसके कारण बेटी मानसिक तनाव में आ गई है। जानकारी मिलने पर उन्होंने बेटी का मोबाइल नंबर बंद करा दिया तो आरोपी ने उनके नंबर पर फोन कर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है और रुपये मांग कर रहा है।
https://samachardoot.in/2021/11/15/the-body-of-the-brave-soldier-who-laid-down-his-life-in-the-service-of-the-country-reached-raigad-people-showered-flowers-from-place-to-place/








